फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गांव नाहरा की डेयरी में मिला 450 लीटर नकली दूध

गांव नाहरा की डेयरी में मिला 450 लीटर नकली दूध

Sun, 15 Oct 2017 09:50 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 09:50 PM IST
विज्ञापन
गांव नाहरा की डेयरी में मिला 450 लीटर नकली दूध
मानसा के गांव नाहरा की डेयरी में मिला 450 लीटर नकली दूध
विज्ञापन

नकली दूध तैयार करने वाला भारी मात्रा में केमिकल भी बरामद
सेहत विभाग और पुलिस की कार्रवाई, आरोपी पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सरदूलगढ़ (मानसा)।
सेहत विभाग की टीम ने गांव नाहरा की एक डेयरी सेे 450 लीटर नकली दूध और इसे तैयार करने वाला केमिकल बरामद किया है। सहायक फूड कमिश्नर अमृतपाल सिंह सोढ़ी और फूड सेफ्टी अफसर चरणजीत सिंह ने टीम समेत रविवार सुबह गांव नाहरा में सुखजिंदर सिंह की दूध की डेयरी पर छापा मारा। मौके से नकली दूध, 220 लीटर पास ऑयल, 2 कट्टे 35 किलो न्यूट्रीलाइजर, 25 कट्टे मल्टोडोक्सटराइन बरामद किया गया। सेहत विभाग ने सैंपल भरे और बाकी सामान को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
फूड कमिश्नर मासा अमृतपाल सिंह और फूड सेफ्टी अफसर चरणजीत सिंह ने बताया कि सेहत विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव नाहरा में डेयरी की आड़ में नकली दूध तैयार किया जा रहा है। इसे लेकर डेयरी मालिक सुखजिंदर सिंह की डेयरी पर छापा मारा गया। वहां से उक्त सामान बरामद किया गया। पकड़े गए मैटीरियल के नमूने भर लिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डीएसपी संजीव गोयल ने कहा कि आरोपी सुखजिंदर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं डेयरी मालिक ने कहा कि जो सामान पकड़ा गया है, उससे नकली दूध तैयार नहीं किया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed