{"_id":"59d906834f1c1bca678b49ba","slug":"15073952593-moga-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएलए के नाम पर वसूली करने वाला पुलिस शिकंजे में फंसा कांग्रेस वर्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एमएलए के नाम पर वसूली करने वाला पुलिस शिकंजे में फंसा कांग्रेस वर्कर
Updated Sat, 07 Oct 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के नाम पर वसूली करने वाला गिरफ्तार
कांग्रेस नेता, डॉक्टर, वकील, राईस मिल मालिक समेत दर्जन लोगों से वसूली का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
थाना सिटी साउथ पुलिस ने कांग्रेस विधायक डॉ. हरजोत कमल के नाम पर वसूली करने के आरोपी पार्टी वर्कर के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एफआईआर में वर्कर पर कांग्रेस नेता और महिला डॉक्टर व उसके दामाद के अलावा, वकील, राइस मिल मालिक समेत कई लोगों से लाखों रुपये की वसूली का आरोप है।
विधायक ने कुछ दिन पहले ही बयान जारी करके लोगों को उनके नाम पर ठगी करने वालों से सचेत भी किया था। पुलिस ने यह कार्रवाई विधायक के खास धीरज कुमार उर्फ धीरा की शिकायत की। थाना सिटी साउथ प्रमुख इंस्पेक्टर लवजीत सिंह गिल ने बताया कि आरोपी वरिंदर सिंह उर्फ विक्की निवासी गुरु रामदास नगर मोगा पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया विक्की पर आरोप है कि हलके से विधायक डॉ. हरजोत कमल के नाम पर वसूली करता था। उन्होंने बताया कि मामले की पड़ताल की जा रही है और पुलिस रिमांड हासिल कर वसूली और किसी ओर अन्य आरोपी के शामिल होने बारे पूछताछ की जायेगी।
एफआईआर के मुताबिक आरोपी वरिंदर सिंह उर्फ विक्की विधानसभा चुनाव दौरान गीता भवन चौक स्थित चुनाव दफ्तर का इंचार्ज बनाया गया था। इस एफआईआर में शराब तस्कर को छुड़वाने बदले पुलिस के नाम पर सिकंदर सिंह नाम के व्यक्ति से 35 हजार, कांग्रेस नेता करनैल सिंह दौधरिया से 3 हजार, डॉ. आशीष कौड़ा और उसके दामाद से 10 हजार, जसविंदर सिंह दुनेके से 9 हजार, एनआरआई परिवार से 10 पेटियां शराब के अलावा वकील सिंगला, डॉ. संजीव कुमार, सब्जी मंडी आढ़ती आदि से विधायक के नामउ पर लाखों रुपये की वसूली करने का जिक्र है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ एमएलए डॉ. हरजोत कमल कुछ दिन पहले यह बयान जारी किया था कि उनके नाम पर लोगों से ठगी मारने का मामला सामने आया है। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति उनके नाम पर पैसों की मांग करता है कि उसकी जानकारी उनके दफ्तर में दी जाए और ऐसे किसी भी व्यक्ति को उनके दफ्तर से पूछे बिना पैसा न दिया जाए।