{"_id":"59b7e9be4f1c1bf67f8b64b1","slug":"150522517311-abohar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशभर में जाली असलहा लाईसेंस सप्लाई करता था अबोहर का विशाल आहूजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
देशभर में जाली असलहा लाईसेंस सप्लाई करता था अबोहर का विशाल आहूजा
Updated Tue, 12 Sep 2017 07:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे देश में जाली असलाह लाइसेंस सप्लाई करता था अबोहर का विशाल
पंजाब-राजस्थान और जम्मू में एक साथ चलता था फर्जी लाइसेंसों का गोरखधंधा
अमर उजाला ब्यूरो
अबोहर।
2007-08 के बीच फर्जी दस्तावेजों पर असलाह लाइसेंस तैयार कर अपराधियों को बेचने के मामले में आतंक विरोधी दस्ता जयपुर द्वारा पकड़े गए अबोहर के विशाल गन हाउस के संचालक विशाल आहूजा से कड़ी पूछताछ की जा रही है। आतंक विरोधी दस्ते की 12 टीमें पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश और जम्मू कश्मीर में छापेमारी करके अवैध लाइसेंसों पर बेचे गए अवैध हथियार बरामद कर रही है।
जयपुर एटीएस ने रविवार रात अबोहर के सीतो रोड स्थित विशाल गन हाउस के संचालक विशाल आहूजा को गिरफ्तार करते हुए जम्मू कश्मीर से हथियार लाइसेंस बनाने और देश भर में नाजायज हथियारों की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया था। एटीएस की टीम ने अबोहर के विशाल आहूजा के अलावा अजमेर निवासी जुबेर खां और नसीराबाद निवासी गणपत सिंह को भी इसी मामले में गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।
जुबेर खां अजमेर के आनासागर लिंक रोड स्थित वली मोहम्मद एंड संस का संचालक है। इनसे यह पता लगाया जा रहा है कि आखिर इन लोगों के संबंध किस गिरोह से हैं और आज तक किन-किन अपराधियों को इन्होंने जाली दस्तावेजों पर अवैध हथियार सप्लाई किए हैं। एटीएस के एडीजी उमेश मिश्र और एडीजी क्राइम पीके सिंह का कहना है कि एटीएस की टीमें इस बारे में करीब 300 लोगों से पूछताछ कर रही हैं। इनमें से अधिकतर लोगों के पास से फर्जी दस्तावेज तैयार करने वाली स्टेशनरी और विभाग की जाली मोहरें बरामद हुई हैं। अबोहर से गिरफ्तार किए गए विशाल आहूजा के बारे में जयपुर एटीएस के विकास कुमार का कहना है कि विशाल आहूजा इस गिरोह में दूसरा बड़ा आरोपी है क्योंकि जम्मू-कश्मीर का राहुल विशाल आहूजा के माध्यम से पूरे देश में नाजायज असलाह लाइसेंस पहुंचाता था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद विशाल के घर से दर्जनों लाइसेंस बरामद हुए हैं] जिनकी जांच कर असली या नकली होने का पता लगाया जा रहा है।