फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   मोगा में सरकारी डाक्टर पर अज्ञात नौजवानों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

मोगा में सरकारी डाक्टर पर अज्ञात नौजवानों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Thu, 22 Jun 2017 10:27 PM IST
Updated Thu, 22 Jun 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
मोगा में सरकारी डाक्टर पर अज्ञात नौजवानों ने किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर
डॉक्टर पर जानलेवा हमला, कार ले गए हमलावर
विज्ञापन

गंभीर घायल, डीएमएसी लुधियाना रेफर किया
सिविल अस्पताल में इमरजेंसी सेवाएं ठप, साथी डॉक्टरों ने दिया धरना
अमर उजाला ब्यूरो
मोगा।
सिविल अस्पताल में तैनात मेडिकल अफसर पर बुधवार देर शाम अज्ञात लोग बेसबालों से हमला कर उनकी करेटा कार ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें डीएमएसी लुधियाना रेफर किया गया।
इसके रोषस्वरूप सिविल अस्पताल में डॉक्टरों ने इमरजेंसी सेवाएं ठप कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रोष धरना दिया। साथ ही जिला पुलिस प्रमुख को मांग पत्र दिया। इसका नेतृत्व पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसस एसोसिएशन (पीसीएमएस) के प्रदेश प्रधान डॉ. गगनदीप सिंह और सीनियर नेता डॉ. इंद्रबीर सिंह गिल ने किया। एसपी (आई) वजीर सिंह खैहरा ने थाना मेहना में पीड़ित डॉ. रमिंदर शर्मा के साले गुरमत्तपाल सिंह के बयान पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश में टीमें बना ली है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सिविल अस्पताल में तैनात डॉ. रमिंदर शर्मा करीब सवा साल से बिग बैन के सामने वाली गली में किराए पर रह रहे हैं। वह बुधवार शाम तकरीबन 8.30 बजे अपनी करेटा कार पर लाला हंसराज स्कूल में बने स्वीमिंग पूल में स्वीमिंग करने जा रहे थे। इस दौरान पीछे से आई गाड़ी पर सवार अज्ञात लोगों ने डॉक्टर को जान से मारने की नीयत पर बेसबॉल से हमला कर दिया। साथ ही आरोपी उनकी कार ले गए। पीड़ित डाक्टर को पहले निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, वहां से सिविल अस्पताल मोगा रेफर कर दिया गया। हालत गंभीर होने से उन्हें डीएमसी अस्पताल लुधियाना रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस स्कूल के गेट पर हर समय चौकीदार मौजूद होता है, लेकिन शायद छुट्टियां होने से वह मौके पर नहीं था। साथ ही सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। इसी रोष में सिविल अस्पताल में डॉक्टरों, पैरा मेडिकल स्टाफ और दफ्तरी अमले व अन्य स्टाफ ने सेवाएं ठप कर रोष धरना दिया। इस दौरान डॉ. इंद्रबीर सिंह ने कहा कि पीसीएमएस एसोसिएशन के आह्वान पर सेहत विभाग के मुलाजिमों की समूह जत्थेबंदियां की ओर से सांझा मोर्चा बना कर पंजाब के हिंसक माहौल खिलाफ संघर्ष शुरू कर दिया गया है।


फोटो कैप्शन - मोगा में सरकारी डॉक्टर पर हमले के रोष के तौर पर सिविल अस्पताल में एमरजैंसी ओर अन्य सेवाओं ठप्प करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए धरना देते डाक्टर व अन्य स्टाफ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed