फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   लूट की योजना बनाते गिरफ्तार आरोपियों ने सेक्टर-नौ में की थी स्नैचिंग

लूट की योजना बनाते गिरफ्तार आरोपियों ने सेक्टर-नौ में की थी स्नैचिंग

Sun, 11 Jun 2017 01:47 AM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
लूट की योजना बनाते गिरफ्तार आरोपियों ने सेक्टर-नौ में की थी स्नैचिंग
लूट की योजना बनात पकड़े गए आरोपियों ने सेक्टर-नौ में की थी स्नैचिंग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पंचकूला। शराब का ठेका लूटने की योजना बनाते हुए नाडा साहिब पुल के पास से गिरफ्तार युवकों को शनिवार को अदालत में पेश किया गया। अदालत ने दो आरोपियों को पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर, जबकि दो अन्य को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

सीआईए-2 ने युवकों को सेक्टर-23 में शराब के ठेके की लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर लिया था। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने एक पिस्टल, दो लोहे की रॉड, चाकू भी बरामद किया था। गिरफ्तार आरोपियों में अजय पंचाल, मोहसिन अहमद, मनीमाजरा निवासी जितेंद्र जबकि सकेतड़ी निवासी लक्की भी शामिल है। पकड़े गए आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वह सेक्टर-23 स्थित शराब के ठेके को लूटने की योजना बना रहे थे। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से पूछताछ में पिस्टल सहित अन्य हथियारों एवं पंचकूला में पहले हुई घटनाओं के बारे में भी जानकारी हासिल करेगी। हालांकि आरोपियों ने सेक्टर-नौ पंचकूला से एक महिला से स्नैचिंग की वारदात कबूली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed