फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो, चार बच्चे घायल

एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो, चार बच्चे घायल

Wed, 16 Jan 2019 01:58 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:58 AM IST
विज्ञापन
एक्टिवा को बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो, चार बच्चे घायल
एक्टिवा बचाने के चक्कर में पलटा ऑटो, चार बच्चे घायल
विज्ञापन

चंडीगढ़। सेक्टर-23ए में उस समय हड़कंप मच गया जब एक एक्टिवा को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। इससे ऑटो में सवार चार बच्चे घायल हो गए। मामले की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सबको जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया। वहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे की है। धनास निवासी व्यक्ति ऑटो से चार बच्चों के साथ घर जा रहा था। इस दौरान जब वह सेक्टर-23 ए के पास पहुंचा तो एक एक्टिवा को बचाने के चक्कर में ऑटो पलट गया। इससे उसमें सवार बच्चों को मामूली चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पीसीआर और सेक्टर-22 चौकी पुलिस ने आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि मामले में ऑटो चालक ने पुलिस को लिखित में शिकायत देने से इंकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed