{"_id":"5cc4b255bdec2207140c4c4a","slug":"121556394581-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी के मुंह पर पंच मार तोड़ी नाक की हड्डी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पत्नी के मुंह पर पंच मार तोड़ी नाक की हड्डी
Sun, 28 Apr 2019 01:28 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-38ए में घरेलू विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते बहस इस कदर बढ़ गई कि पति ने पत्नी के मुंह पर मुक्के से वार कर दिया, उसकी नाक की हड्डी टूट गई। पुलिस ने जीएमएसएच-16 में दाखिल करवाया, जहां महिला का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घायल की पहचान सेक्टर-38ए निवासी आशा देवी के रूप में हुई है। सेक्टर 39 थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पति अमित कुमार के खिलाफ मारपीट और जान से मारने की धमकी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार बीते 22 अप्रैल को सेक्टर 38ए निवासी अमित कुमार और उसकी पत्नी आशा देवी के बीच घरेलू विवाद को लेकर बहस शुरू हो गई। इसके बाद बहस मारपीट में बदल गई।
विज्ञापन
इस दौरान अमित कुमार ने मुक्के से पत्नी के मुंह पर कई वार कर दिए। पंच लगने से आशा देवी के मुंह और नाक से खून बहने लगा। लोगों ने चिल्लाने की आवाज सुनकर मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है।