फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   शहर की अलग-अलग हिस्सों दो किशोरी अगवा

शहर की अलग-अलग हिस्सों दो किशोरी अगवा

Fri, 05 Oct 2018 01:49 AM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 01:49 AM IST
विज्ञापन
शहर की अलग-अलग हिस्सों दो  किशोरी अगवा

विज्ञापन
शहर के दो अलग-अलग हिस्सों से दो किशोरियां लापता, केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर के अलग-अलग हिस्सों से दो किशोरियों के अगवा होने के मामले सामने आए हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ा दी है। पहली घटना सेक्टर-26 स्थित बापूधाम की है। पुलिस को दी गई शिकायत में परिजनों ने बताया कि उनकी 17 साल की बेटी लापता हो गई है। पहले तो उन्होंने अपने स्तर पर बेटी की तलाश की, लेकिन जब वह नहीं मिली तो मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना हल्लोमाजरा की है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी घर के बाहर से लापता हो गई है। उन्होंने रिश्तेदारों और अन्य जगहों पर काफी तलाश की, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। शिकायत के बाद सेक्टर-31 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने अगवा हुई किशोरी की फोटो सभी थानोें में भेजकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed