फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   पूरा दिन चली बारिश ने रोकी वाहनों की रफ्तार, लगा जाम

पूरा दिन चली बारिश ने रोकी वाहनों की रफ्तार, लगा जाम

Thu, 19 Jul 2018 01:44 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:44 AM IST
विज्ञापन
पूरा दिन चली बारिश ने रोकी वाहनों की रफ्तार, लगा जाम
फोटो सहित
विज्ञापन


बारिश ने रोकी वाहनों की रफ्तार, लगा जाम
-मध्य मार्ग सहित शहर के अंदरूनी सेक्टरों में जाम से परेशान हुए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में बुधवार सुबह से देर शाम तक हुई बारिश से वाहन चालक परेशान रहे। दो और चारपहिया वाहन चालक लाइट प्वाइंट्स पर लगे जाम से जूझते नजर आए। मध्य मार्ग पर हाउसिंग बोर्ड लाइट प्वाइंट से ट्रांसपोर्ट लाइट प्वाइंट तक वाहन चालक सुबह-शाम के पीक ऑवर्स में बीते दो दिन की तर्ज पर रेंग-रेंग कर आगे बढ़े।
शहर की अंदरूनी सड़कों के लाइट प्वाइंट व मार्केट से सटी रोड पर भी वाहन चालक जाम में फंसे। बारिश के चलते अंदरूनी सेक्टरों के लाइट प्वाइंट्स से ट्रैफिक कर्मी नदारद रहे। बारिश के बीच मध्य मार्ग पर तैनात ट्रैफिक लग रहे, लेकिन हर तरफ से बढ़ती वाहनों की कतार को कम करने और लोगों को जाम से राहत दिलाने में नाकाम रहे। ट्रैफिक यूनिट में तीन डीएसपी व नौ इंस्पेक्टरों के अलावा होमगार्ड वॉलंटियर तक सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन बीते तीन दिन से हो रही बारिश ने ट्रैफिक पुलिस की सारी तैयारी पर पानी फेर दिया है। ट्रैफिक पुलिस ने शहर से पंचकूला जाने को आई-टी पार्क के डॉल्फिन चौक से पंचकूला में प्रवेश को वैकल्पिक रूट भी सुझाया, लेकिन जाम की स्थिति जस की तस नजर आई।
विज्ञापन

बारिश होने से सबसे अधिक मुसीबत मध्य मार्ग के दोनों तरफ के सेक्टर व गांवों में रहने वाले लोगों के लिए हुई। ट्रैफिक पुलिस सुबह-शाम के समय पंचकूला व अन्य जगहों से आने वाले वाहन चालकों को चंडीगढ़ की तरफ निकलने का अधिक समय दे रही है ताकि घंटों का जाम नही लगे, लेकिन इससे सेक्टरों व अन्य क्षेत्रों से आने वाले वाहन चालकों को मध्य मार्ग पर गाड़ियां लाने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed