{"_id":"5b4f9cef4f1c1b8f568b51f2","slug":"121531944175-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएसआई के बेटे सहित चार तस्कर हेरोइन का नशा ले जाते गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एएसआई के बेटे सहित चार तस्कर हेरोइन का नशा ले जाते गिरफ्तार
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसआई के बेटे सहित चार हेरोइन के साथ गिरफ्तार
-क्राइम ब्रांच और सेक्टर-49 थाना पुलिस ने किया काबू
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पुलिस ने बीते मंगलवार को यूटी पुलिस के एक एएसआई के बेटे सहित चार लोगों को हेरोइन के साथ दबोचा है। तीन आरोपी नशा तस्करों को क्राइम ब्रांच और एक आरोपी को सेक्टर-49 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को 61.41 ग्राम हेरोइन की बरामदगी हुई। क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़े आरोपियों की पहचान सेक्टर-26 न्यू पुलिस लाइन निवासी यूटी पुलिस के एएसआई के बेटे मनीष कुमार, जीरकपुर स्थित ढकोली के एससीएफ नंबर-9 निवासी लक्ष मोहन और ढकोली के गुरु गोबिंद नगर निवासी सन्नी अरोड़ा के रूप में हुई है। मनीष से 25.30 ग्राम, लक्ष मोहन से 10 ग्राम और सन्नी से 25 ग्राम हेरोइन की बरामदगी हुई। आरोपियों के खिलाफ सेक्टर-26, 39 और थाना मौलीजागरां में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
सेक्टर-49 थाना पुलिस ने मोहाली फेज-7 निवासी आरोपी साकेत को चंडीगढ़ के सेक्टर-50 की ट्रांसपोर्ट सोसाइटी के पास से 1.11 ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है।