{"_id":"5aa6e3504f1c1bbd758b539f","slug":"121520886608-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीआई एक्टिविस्ट ने केस वापिस लेने के लिए प्रिंसिपल से लिए दस हजार रुपये, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरटीआई एक्टिविस्ट ने केस वापिस लेने के लिए प्रिंसिपल से लिए दस हजार रुपये, गिरफ्तार
Updated Tue, 13 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीआई कार्यकर्ता ने प्रिंसिपल से जबरन वसूले दस हजार, गिरफ्तार
केस वापस लेने के एवज में मांगे थे रुपये
आरोपी के बैग से दो-दो हजार के पांच नोट, दस हजार रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़
सेक्टर-16 स्थित पंजाब के आरटीआई कमीशन परिसर में बठिंडा के गांव कोटकपुरा सिंह वाला निवासी 62 वर्षीय आरटीआई कार्यकर्ता गुरदेव सिंह को पुलिस ने बठिंडा के मंडी कलां स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल प्रीतम सिंह से केस वापस लेने के एवज में जबरन 10 हजार रुपये वसूलने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
चीफ इंर्फोमेशन कमिश्नर एसएस चन्नी ने मामला संज्ञान में आने पर आरोपी गुरदेव सिंह से पूछताछ की तो उसने लिखित में रिश्वत लेने की बात कबूली और माफी मांगी। इसपर चीफ इंर्फोमेशन कमिश्नर एसएस चन्नी ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा। सेक्टर-17 थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी के बैग की तलाशी ली तो उसमें से प्रिंसिपल प्रीतम सिंह से वसूले दो-दो हजार रुपये के पांच नोट बरामद हुए। बरामद नोटों के नंबर वहीं थे, जो प्रिंसिपल प्रीतम सिंह ने चीफ इंर्फोमेशन कमिश्नर को शिकायत के दस्तावेजों के साथ दिखाए। आरोपी किसान खिलाफ थाना पुलिस ने जबरन वसूली, एक्सटोर्शन के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
आरोपी गुरदेव सिंह ने प्रिंसिपल प्रीतम सिंह के खिलाफ कमीशन को आरटीआई में स्कूल की फंडिंग के बारे में मांगी पूरी जानकारी नहीं देने बारे शिकायत की थी। सोमवार को स्टेट इंर्फोमेशन कमिश्नर, पंजाब प्रीती साहनी की कोर्ट में केस की तारीख थी। लेकिन इससे पहले ही आरोपी की शिकायतकर्ता प्रिंसिपल से फोन पर बात हुई। प्रिंसिपल ने आरोपी से पूछा कि वह चाहता क्या है तो उसने पैसों की मांग की। प्रिंसिपल और आरोपी के बीच दस हजार रुपये में सौदा तय हुआ। लेकिन प्रिंसिपल प्रीतम सिंह ने आरोपी को दस हजार रुपये देने से पहले दो-दो हजार के सभी पांच नोटों की फोटो खींच ली। आरोपी ने आरटीआई कमीशन परिसर में ही प्रीतम सिंह से दस हजार रुपये वसूले।
विज्ञापन
बॉक्स:
कोर्ट में कहा-मुझे आरटीआई के जवाब मिले, केस लेना चाहता हूं वापस
दस हजार रुपये हाथ में आने पर आरोपी गुरदेव सिंह ने सुनवाई के दौरान कोर्ट में कहा कि मांगे गए आरटीआई के जवाब प्रिंसिपल प्रीतम सिंह उसे दे चुके हैं और अब वह शिकायत वापस लेना चाहता है। लेकिन तभी प्रिंसिपल प्रीतम ने चीफ इंर्फोमेशन कमिश्नर एसएस चन्नी से कहा कि उन्होंने आरोपी को कोई नई जानकारी नहीं दी, बल्कि आरोपी ने शिकायत वापिस लेने के एवज में उनसे जबरन दस हजार रुपये हथियाए। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।