फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   गुरदासपुर से बिग ब्रेकिंग

गुरदासपुर से बिग ब्रेकिंग

Tue, 21 Nov 2017 08:34 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
गुरदासपुर से बिग  ब्रेकिंग
सजा सुनाए जाने के बाद तस्कर ने कोर्ट की छत से लगाई छलांग
विज्ञापन

10 साल की सजा सुनने के बाद भागने का किया असफल प्रयास
छलांग लगाने के बाद पैर की हड्डी तुड़वा बैठा तस्कर, अमृतसर रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
गुरदासपुर।
अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद एक आरोपी ने पुलिस कर्मचारियों को धक्का देकर भागने की कोशिश की। उसने अदालत की छत से छलांग लगा दी परंतु वह भागने में सफल नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार आरोपी अमृतपाल सिंह पुत्र वस्सन सिंह निवासी गांव कोहाड़ को 3 जनवरी 2013 को सेखवां पुलिस ने नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार किया था । वह तब से ही गुरदासपुर जेल में बंद था। गत दिवस उसके केस के फैसले की पेशी स्थानीय अतिरिक्त जिला व सत्र न्यायाधीश गुरदासपुर रजनीश गर्ग की अदालत में थी।
विज्ञापन

अदालत ने आरोपी को पेश करने के लिए आवाज लगाई तो पुलिस कर्मचारियों ने नियम अनुसार उसकी हथकड़ी खोलकर उसे अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी अमृतपाल सिंह को 10 साल की कैद तथा एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई ।आरोपी को बाहर लाकर जब पुलिस कर्मचारी उसे हथकड़ी लगाने लगे तो वह धक्का देकर भागने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कर्मचारियों ने भी उसका पीछा किया। आरोपी ने देखा की कि वह पकड़ा जाएगा तो उसने पहली मंजिल से छलांग लगा दी। इस पर पुलिस पार्टी में शामिल कर्मचारियों ने भी उसके पीछे छत से छलांग लगा कर उसे पकड़ लिया। परंतु आरोपी की दांए टांग में फ्रैक्चर हो गया जिस कारण वह भाग नहीं सका। सूचना मिलते ही सिटी पुलिस स्टेशन में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर रजिन्द्र कुमार पुलिस पार्टी के साथ जिला कचहरी पहुंचे और आरोपी को हिरासत में लेकर तुरंत सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। लेकिन उसकी हालत खराब होने के कारण उसे डाक्टरों ने अमृतसर अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed