{"_id":"5c7059a7bdec22270f4fd9a0","slug":"11550866855-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, छह मोबाइल बरामद
चंडीगढ़। बीती 13/14 फरवरी की मध्य रात्रि झपटमारी की वारदात कर फरार दो युवकों को सेक्टर-31 थाना पुलिस ने काबू किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने वारदात में छीनकर ले जाया गया मोबाइल बरामद किया है। आरोपी के कब्जे से पांच और मोबाइल बरामद किए गए हैं। पुलिस ने इन मोबाइलों को लोगों से छीने जाने के संदेह पर सीआरपीसी-102 के तहत कब्जे में लिया है।
सेक्टर-31 थाने के एसएचओ, इंस्पेक्टर राजदीप सिंह की सुपरविजन में एएसआई लक्खा सिंह ने आरोपियों को गुप्त सूचना पर सेक्टर-47 के गुरुद्वारे के समीप नाके पर गिरफ्तार किया। गिरफ्तार एक आरोपी मोहाली में इंटरनेशनल एयरपोर्ट के समीप जेएलपीएल एरिया, गांव पत्तों निवासी अमनदीप सिंह है। वह आठवीं कक्षा तक पढ़ाई के बाद मोहाली के सेक्टर-71 स्थित अस्पताल में मरीजों की केयर की नौकरी कर रहा था। आरोपी अमनदीप सिंह पर थाना सोहाणा में झपटमारी के दो केस और मोहाली के फेस-8 के थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक केस दर्ज है। जबकि, दूसरा आरोपी मोहाली के गांव मौली बैदवां निवासी कासिम अली (18) है। दसवीं कक्षा में फेल होने के बाद आरोपी कासिम अली मोहाली के सेक्टर-82 स्थित वाटर कंपनी में बतौर लेबरर काम कर रहा था। पुलिस जांच में पता लगा कि दोनों आरोपी नशे के आदि हैं। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रात को काम खत्म कर घर जाते लोगों को अंधेरी जगह पर निशाना बनाते थे।