{"_id":"5c213fdcbdec2256f87b2e9f","slug":"11545682908-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमएसएच-16 में महिला का मोबाइल चोरी करते आरोपी कैमरे में कैद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएमएसएच-16 में महिला का मोबाइल चोरी करते आरोपी कैमरे में कैद
विज्ञापन
फोटो सहित-
दवा खरीदने लाइन में खड़ी
महिला का मोबाइल चोरी
- आरोपी सीसीटीवी में कैद, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। जीएमएसएच-16 में पति का इलाज कराने आई एक महिला का मोबाइल चोरी हो गया। फोन उस वक्त चोरी हुआ, जब महिला मेडिकल स्टोर से दवा खरीदने के लिए लाइन में खड़ी थी। पीड़िता ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस छानबीन के दौरान एक संदिग्ध सीसीटीवी में नजर आया, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
नयागांव निवासी नीलम ने बताया कि उसके पति का जीएमएसएच-16 में इलाज चल रहा है। सोमवार दोपहर करीब एक बजकर 10 मिनट पर अस्पताल के मेडिकल स्टोर पर दवा खरीदने के लिए लाइन में खड़ी थी। थोड़ी देर में पता चला कि उसका मोबाइल चोरी हो गया है। जब पास में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक करवाया गया तो एक युवक उसे फालो कर रहा था। देखते ही देखते उसने बड़ी चालाकी से उसके जैकेट की जेब से मोबाइल निकाल लिया। इसकी सूचना अस्पताल के पुलिस चौकी को दी गई। पुलिस ने फुटेज की मदद से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।