{"_id":"5bf31e46bdec22695a4bf5e0","slug":"11542659654-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडर के डिलीवरी ब्वॉय से दो झपटमारों ने छीने तीन हजार रुपये, फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैस सिलेंडर के डिलीवरी ब्वॉय से दो झपटमारों ने छीने तीन हजार रुपये, फरार
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डिलीवरी ब्वाय से झपटमारों ने छीने तीन हजार
सेक्टर-52 की पक्की कालोनी में दिनदहाड़े अंजाम दी वारदात, सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस
खाली कमरे में ले जाकर पहले पिटाई की, फिर छीन ली नकदी
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-52 की पक्की कालोनी में दो अज्ञात युवक गैस सिलेंडर के डिलीवरी ब्वाय की पिटाई कर उससे तीन हजार रुपये छीनकर भाग गए। झपटमारों ने वारदात को सोमवार की दोपहर करीब ढाई बजे मकान नंबर-1827 में अंजाम दिया। वारदात की सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को डिलीवरी ब्वाय ने अपनी पहचान मौलीजागरां की चरण सिंह कालोनी निवासी अरशाद के रूप में बताई। उसने बताया कि वह मलोया की सनशाइन गैस एजेंसी से महिंद्रा पिकअप से सेक्टर-52 में गैस सिलेंडर की डिलीवरी करता है। उसने बताया कि सोमवार को वह मकान नंबर-1487 के समीप गैस सिलिंडर डिलीवर कर रहा था। उसी दौरान करीब 20-22 वर्षीय दो युवक उसके पास पहुंचे और उनके घर गैस सिलिंडर की डिलीवरी बारे पूछा। इसके बाद दो अज्ञात युवक डिलीवरी ब्वॉय अरशाद को अपने साथ मकान नंबर-1827 में ले गए। फिर वहां उन्होंने अरशाद से मारपीट कर उसकी जेब से तीन हजार रुपये निकाल लिए। वारदात के बाद झपटमार मौके से पैदल ही फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके की बारीकी से जांच की तो पता लगा कि मकान नंबर-1827 केवल एक कमरे का घर है। अधिकांश समय कमरा खुला रहता है। आसपास पूछताछ करने पर पुलिस को पता लगा कि कमरे में एक व्यक्ति रहता है, लेकिन सोमवार को वारदात के समय कमरा खाली था। पुलिस ने अज्ञात झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है, लेकिन सोमवार रात तक आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया।