{"_id":"5bcce21cbdec2269aa2a1160","slug":"111540153884-panchkula-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार को बचान के चक्कर में पलटी कार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार को बचान के चक्कर में पलटी कार
Updated Mon, 22 Oct 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-10 के गेड़ी रूट पर पलटी आई-20 कार, दो लोग हुए घायल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-10 स्थित गेड़ी रूट के पास रविवार शाम एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यहां एक आई-20 कार दूसरी गाड़ी को बचाने के चक्कर में बीच सड़क पर ही पलट गई, जिससे कार में सवार चालक समेत दो लोगों मामूली चोटें आई हैं। शोर-शराबे के चलते आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस दौरान मामले की सूचना फौरन पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल हुआ कि रविवार शाम एक आई-20 कार सेक्टर-10 गेड़ी रूट से जा रही थी। कार में चालक समेत दो लोग सवार थे। इस दौरान आई-20 कार के सामने से दूसरी कार आ गई, जिसे बचाने के चक्कर में आई-20 कार अनियंत्रित होकर वहीं पलट गई। गनीमत रही कि हादसे के दौरान वहां से गुजर रहे लोग कार की चपेट में नहीं आए। कार के पलटते ही वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद चालक सहित दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घटना की सूचना पर पहुंची सेक्टर-3 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।