फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   महिला ने चेन छीनकर भागा युवक

महिला ने चेन छीनकर भागा युवक

Tue, 16 Apr 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
महिला ने चेन छीनकर भागा युवक
मनीमाजरा। सोमवार सुबह एक स्नैचर महिला को धक्के मार कर गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्नैचिंग की सूचना मिलते ही पहले मनीमाजरा थाना प्रभारी रणजीत सिंह फिर डीएसपी ईस्ट अमराओ सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास की दुकान में लगे सीसीटीवी की रिकार्डिंग लेकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मौलीजागरां चरण सिंह कॉलोनी निवासी मुकेश यादव माडर्न कांप्लेक्स कैटेगरी-3 के सामने ठाकुरद्वारा मोहल्ले में कॉमर्स जोन में बच्चों को पढ़ाते हैं। सोमवार सुबह पौने दस बजे वह अपनी पत्नी मिथलेश यादव के साथ यहां पहुंचकर बाइक पार्क करने लगे। इसी बीच मिथलेश सामान लेकर कॉमर्स जोन की तरफ जाने के लिए पैदल माडर्न कांप्लेक्स की सड़क पार कर रही थी। तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर एक युवक आया और गले से सोने की चेन छीनकर धक्का दे दिया। धक्का लगते ही मिथलेश सड़क पर गिरती-गिरती बचीं।
विज्ञापन

मुकेश भाग कर अपनी पत्नी के पास पहुंचे तो उसने बताया कि मोटरसाइकिल वाला उसे छेड़कर भाग गया। मुकेश ने जब देखा तो मिथलेश की गर्दन के पास चोट और टी शर्ट भी फट गई थी। इसके अलावा गले से आठ ग्राम की सोने की चेन गायब थी। मिथलेश ने पुलिस को बताया कि मोटरसाइकिल सवार ने हेलमेट पहना रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed