फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   स्वीट्स हाउस का फेक वीडियो वायरल, दी शिकायत

स्वीट्स हाउस का फेक वीडियो वायरल, दी शिकायत

Tue, 26 Feb 2019 01:55 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
स्वीट्स हाउस का फेक वीडियो वायरल, दी  शिकायत
वायरल वीडियो के खिलाफ गोपाल स्वीट्स हाउस ने साइबर सेल को दी शिकायत
विज्ञापन

सबहेड
मालिक शरणजीत सिंह बोले- कुछ असामाजिक तत्वों ने ब्रांड को नुकसान पहुंचाने के लिए दिल्ली का वीडियो उनके नाम से किया वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहरवासियों के व्हाट्सएप ग्रुप में आजकल एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक चूहा मिठाई की दुकान में रखी गई मिठाई को खाता हुआ नजर आ रहा है। वायरल वीडियो को शहर की मशहूर गोपाल स्वीट्स का बताकर फैलाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद कई लोग गोपाल स्वीट्स हाउस में फोन कर जानकारी लेने लगे। पहले तो गोपाल स्वीट्स हाउस के लोगों को इस बारे में पता नहीं चला लेकिन बाद में जब उन्होंने वायरल वीडियो देखा तो उनके होश उड़ गए। गोपाल स्वीट्स के मालिक शरणजीत सिंह ने इस वीडियो की जांच की तो पता चला कि उक्त वीडियो दिल्ली की किसी दुकान का है और उनकी दुकान के नाम पर वायरल किया जा रहा है। उन्होंने इस मामले की शिकायत चंडीगढ़ साइबर क्राइम थाने को भी दी है। उनका कहना है कि कुछ असामाजिक तत्वों ने ब्रांड गोपाल की छवि को धूमिल करने के लिए जानबूझकर यह वीडियो वायरल किया है, जबकि कंपनी के लिए ग्राहकों के लिए गुणवत्ता ही सर्वोपरि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed