फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   आर्म्स एक्ट

आर्म्स एक्ट

Wed, 16 Jan 2019 01:31 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
आर्म्स एक्ट
अगवा कर मारपीट का आरोपी देसी
विज्ञापन

कट्टे व अन्य हथियारों समेत गिरफ्तार

-बरामद कार हिस्ट्रीशीटर अमरजीत उर्फ तोता की, बचाव में थाने पहुंचे कई नेता
-पुलिस जांच में खुलासा- आरोपी सत्ताधारी पार्टी का चहेता
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। पिस्टल के बल पर लोगों को अगवा कर मारपीट व धमकाने के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस को एक देसी कट्टा, छह डंडे और एक गाड़ी बरामद हुई है। आरोपी धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी का रहने वाला 22 वर्षीय अंकित उर्फ लवली है। उसके कब्जे से जिस गाड़ी को बरामद किया गया, वह भी यूटी पुलिस के हिस्ट्रीशीटर अमरजीत उर्फ तोता की है। आरोप है कि अंकित लंबे समय से इलाके में गुंडागर्दी के लिए हथियारों से लैस होकर घूम रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपने कई साथियों के नाम उगले, लेकिन वे फिलहाल फरार हैं। सूत्रों के मुताबिक आरोपियों पर सत्ता पक्ष के कुछ नेताआें का हाथ है। सारंगपुर थाना पुलिस आरोपी लवली पर आर्म्स एक्ट-25-54-59 के तहत केस दर्ज कर उससे पूछताछ में जुटी है। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसके साथी तोता, शान, धर्मेंद्र, माल्ही, गोल्डी, सांप उर्फ मोनू है। सभी तोता के कहने पर ही वारदात करते हैं। आरोपी लवली ने तोता और सांप के पास भी देसी कट्टा होने की बात कही।

बचाव में पुलिस थाने पहुंचे कई नेता
आरोपी लवली की गिरफ्तारी नहीं हो, इस लेकर सोमवार को सत्ताधारी पार्टी के कई नेता सारंगपुर थाने पहुंचे। कई नामचीन लोगों से सिफारिश लगवाई गई ताकि आरोपियों के नेटवर्क की किसी को भनक नहीं लगे, लेकिन डीएसपी कृष्ण कुमार और एसएचओ राम रत्न शर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी को सत्यापित किया।
विज्ञापन


यूं धरा गया आरोपी
बीते आठ जनवरी को पुलिस ने धनास निवासी कृपा शंकर को कमानीदार चाकू समेत काबू किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथियों के नाम उगले। सारंगपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम रत्न शर्मा को सोमवार की रात आरोपी अंकित उर्फ लवली के पंजाब से धनास की ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में हथियारों समेत किसी वारदात को आने की गुप्त सूचना मिली। डीएसपी सेंट्रल कृष्ण कुमार के सुपरविजन में एसएचओ राम रत्न के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। फिर पुलिस ने आरोपी को ईडब्ल्यूएस कॉलोनी से गिरफ्तार किया। तलाशी में देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए। सूत्रों के मुताबिक आरोपी से बरामद कट्टा उसे हिस्ट्रीशीटर अमरजीत उर्फ तोता ने दिया है। पुलिस ने आरोपी लवली को मंगलवार को जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई की हत्या के बाद से कर रहा है गुंडागर्दी
बीते साल धनास में आरोपी तोता के भाई लवकुश की हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने तीन हत्यारोेपियों को काबू किया, लेकिन आरोपी तोता को वारदात में धनास निवासी कुछ अन्य युवकों पर उसके भाई की हत्या का शक है। इसी कारण तोता व उसके गिरोह के अन्य लोग अब तक तीन युवकों को अगवा कर पंजाब ले जाकर उनके हाथ-पांव तोड़ चुके हैं। फिर घायलों को आरोपी उनके घरों के बाहर फेंक जाते हैं। कई घायल फिलहाल अस्पताल में हैं और एक घायल की टांग में रॉड डालनी पड़ी है। खौफ इतना है कि घायल पुलिस से शिकायत करने तक से डर रहे हैं।


आरोपियों की हिस्ट्री
आरोपी अंकित उर्फ लवली पर मारपीट, धमकाने, लूटपाट, झपटमारी और आर्म्स एक्ट के तहत चंडीगढ़ के विभिन्न थानों में सात केस दर्ज हैं। जबकि उसके हुक्मरान आरोपी अमरजीत सिंह उर्फ तोता पर मारपीट व धमकाने समेत अन्य धाराओं के तहत कुल सात केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed