फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   डीलीवरी ब्वॉय की हत्यारोपी गिरफ्तार

डीलीवरी ब्वॉय की हत्यारोपी गिरफ्तार

Tue, 16 Oct 2018 02:17 AM IST
Updated Tue, 16 Oct 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
डीलीवरी ब्वॉय की हत्यारोपी गिरफ्तार
गोरखपुर के लिए
विज्ञापन

-----------------------------
फोटो सहित-

डिलीवरी ब्वॉय की हत्या में तीन गिरफ्तार
सबहेड
मृतक के छोटे भाई के जन्मदिन पार्टी की मिठाई बांटने को लेकर हुई थी मारपीट

मारपीट का बदला लेने के लिए आरोपियों ने की हत्या

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। डिलीवरी ब्वॉय संदीप की हत्या के मामले में सेक्टर-11 थाना पुलिस ने सोमवार को धनास के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान धनास निवासी सूरज उर्फ अद्धा (18), अखिलेश उर्फ दीवा (19), राम आशीष उर्फ कालू (18) के रूप में हुई है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बीती चार अक्तूबर को मृतक संदीप के छोटे भाई का जन्मदिन था। इस दौरान आरोपी सूरज के छोटे भाई को मिठाई नहीं दी गई। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। इस दौरान मारपीट भी हुई। इसी रंजिश में सूरज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर संदीप को सेक्टर-15सी के पार्क के पास पकड़ लिया और पार्क में ले जाकर उसकी जमकर पिटाई की। आरोपियों ने उसे मारपीट कर अधमरा व लहूलुहान कर दिया और भाग निकले। इसके बाद आरोपी दोबारा पार्क में पहुंचे और किसी नुकीली चीज से संदीप के शरीर तब तक ताबड़तोड़ वार किए जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल किए गए नुकीले हथियार का पता लगाने के लिए पुलिस आरोपियों को मंगलवार को जिला अदालत में पेश कर रिमांड मांगेगी। सभी आरोपी हिमाचल प्रदेश के बद्दी में वेटर का काम करते हैं। मृतक संदीप मूलरूप से गोरखपुर का रहने वाला था।

आरोपियों तक ऐसे पहुंची पुलिस
एसएसपी नीलांबरी विजय जगदाले ने बताया कि हत्या के बाद सेंट्रल डिवीजन डीएसपी कृष्ण कुमार, सेक्टर-11 थाना प्रभारी लखवीर सिंह, एसआई सुरेंद्र गौतम और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित की गई। वारदात के बाद पुुलिस ने संदीप के आस-पड़ोस और उसके परिवार से बात की गई। इसमें सामने आया कि चार अक्तूबर के दिन मृतक संदीप के छोटे भाई का जन्मदिन था। इस दौरान उसका छोटा भाई मोहल्ले में जन्मदिन की खुशी में मिठाई बांट रहा था। इस दौरान उससे और आरोपी सूरज के छोटे भाई से बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट हो गई और फिर परिवार भी आमने-सामने आ गए। जब लड़ाई-झगड़े की होने की बात पुुलिस को पता लगी तो पुलिस ने आरोपी के छोटे भाई से पूछताछ की। इसके बाद उन तीनों आरोपियों का नाम सामने आया।
विज्ञापन


ऐसे दिया वारदात को अंजाम
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि 12 अक्तूबर की देर रात करीब 12:30 बजे संदीप उन्हें सेक्टर-17 के बस स्टैंड पर मिला। इसके बाद वह सभी आपस में लड़ने लगे। लड़ाई होते देख किसी ने इस मामले की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर को देख सभी वहां से भाग निकले। इसके बाद आरोपियों ने संदीप को दोबारा सेक्टर-24,15 कि डिवाइडिंग रोड पर पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी उसे पार्क में ले गए और उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed