फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   राहगीर महिला को कार ने मारी टक्कर, पीजीआई भर्ती

राहगीर महिला को कार ने मारी टक्कर, पीजीआई भर्ती

Fri, 12 Oct 2018 02:01 AM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
राहगीर महिला को कार ने मारी टक्कर, पीजीआई भर्ती
कार चालक ने मारी टक्कर
विज्ञापन

महिला पीजीआई में भर्ती

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। सेक्टर-25/38 लाइट प्वाइंट के समीप एक मारुति जेन कार चालक ने पैदल जा रही महिला को टक्कर मार दी। महिला काफी दूर जाकर गिरी, जबकि कार चालक फरार हो गया। पीसीआर ने घायल महिला की पीजीआई में भर्ती कराया। सेक्टर-25 निवासी घायल कृष्णावती के बेटे तरुण की शिकायत पर सेक्टर-39 थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

एक अन्य हादसे में सेक्टर-45 स्थित एकेएस स्कूल के समीप फॉर्च्यूनर कार नंबर (पीबी05एक्स-0023) के चालक ने एक महिंद्रा केयूवी कार नंबर (सीएच1009-टी-2139) को टक्कर मार दी। इससे महिंद्रा कार में सवार व्यक्ति घायल हो गया। पुलिसकर्मियों ने फॉर्च्यूनर कार के चालक को काबू कर घायल को जीएमसीएच-32 पहुंचाया। घायल की पहचान फतेहगढ़ साहिब के एक गांव निवासी कुलविंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में बुड़ैल चौकी में तैनात कांस्टेबल अनुज के बयानों पर फॉर्च्यूनर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान तरनतारन के एक गांव निवासी मिलाप सिंह के रूप में हुई है। हालांकि, पूछताछ के बाद आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed