फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime; Two lakh ornaments and twenty thousand rupees were stolen by cutting the door of the house, the police registered a case and started the search for the thieves

अपराध; घर का दरवाजा काटकर दो लाख के गहने और बीस हजार रुपये चोरी, पुलिस ने केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की

Tue, 24 Aug 2021 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Crime; Two lakh ornaments and twenty thousand rupees were stolen by cutting the door of the house, the police registered a case and started the search for the thieves
पंचकूला। होमगार्ड जवान के घर का दरवाजा काटकर अंदर घुसे चोरों ने दो लाख के गहने और बीस हजार रुपये चोरी कर लिए। चंडीमंदिर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में दीपक वासी बेहड ने बताया कि वह होमगार्ड में नौकरी करता है। रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर 21 अगस्त को दोपहर दो बजे वह पत्नी, बच्चों और माता-पिता के साथ अपने ससुराल शहजादवाला जिला यमुनानगर गया था।
विज्ञापन

22 अगस्त को जब वे लोग वापस आए तो उनके घर का दरवाजा कटा था। सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। पुलिस जांच में सामने आया कि उनके घर से दो लाख रुपये के गहने चोरी हुए हैं। उन्होंने बताया कि घर से दो सोने का हार, एक चांदी गा गुच्छा, अंगूठी, तीन जोड़ी चांदी की पाजेब और 20 हजार कैश चोरी हुआ। पुलिस ने बताया कि पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed