फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Thieves stole two lakh rupees by breaking the window of the car parked in the parking lot

अपराध : पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये चुराए

Wed, 09 Feb 2022 12:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Crime: Thieves stole two lakh rupees by breaking the window of the car parked in the parking lot
पंचकूला। निजी अस्पताल के पास पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोरों ने दो लाख रुपये पार कर लिए। सेक्टर-5 पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महेश कुमार निवासी संगरूर ने बताया कि वह अपने पिता का इलाज कराने के लिए सेक्टर-21 स्थित निजी अस्पताल गए थे। उन्होंने अपनी कार अस्पताल के नजदीक पार्किंग एरिया में खड़ी की थी। रात 9 बजे बाहर भोजन करने के लिए गए थे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ड्राइवर वाली सीट का शीशा तोड़कर चोरों ने कार की सीट उठाकर दो लाख रुपये निकाल लिए। भोजन करने के बाद जब वे वापस आए तो उनको कार का शीशा टूटा मिला। कार में रखे दो हैंडबैग और एक कागजातों का बैग भी चोरों ने पार कर लिया। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच करने के बाद केस दर्ज कर लिया है। सेक्टर-5 थाना प्रभारी बच्चू सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस की तरफ से सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों की तलाश कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed