फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: The person who cheated 25 lakh rupees has been arrested, has cheated the people of other states as well

अपराध : 25 लाख रुपये की ठगी करने वाला गिरफ्तार, दूसरे राज्यों के लोगों से भी कर चुका है ठगी

Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:28 PM IST
विज्ञापन
Crime: The person who cheated 25 lakh rupees has been arrested, has cheated the people of other states as well
पंचकूला। मदनपुर निवासी एक व्यक्ति को ब्याज का लालच देकर 25 लाख रुपये ठगने वाले फर्जी फिल्म फाइनेंसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राहुल उर्फ मोनू अमृतसर पंजाब निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी चंडीगढ़, जालंधर, अमृतसर, नैनीताल, बद्दी और अन्य राज्यों में भी लोगों को लालच देकर करीब 1.25 करोड़ रुपये की ठगी कर चुका है।
विज्ञापन

सेक्टर-25 चौकी इंचार्ज सुखविन्द्र सिंह ने बताया कि राहुल स्वयं को फिल्मों का फाइनेंसर बताता था। वह लोगों को पैसे निवेश करने और अधिक ब्याज कमाने का लालच देकर लाखों की ठगी करता था। उन्होंने बताया कि आरोपी ने दिल्ली में फर्जी आईडी प्रूफ बनवाए और बैंक में खातेे खुलवाए। इस खाते में ठगी के पैसे जाते थे। आरोपी लोगों से पैसे लेने के कुछ समय बाद फरार हो जाता था। फर्जी आईडी पर लिए सिम भी बंद कर देता था, ताकी वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

मदनपुर निवासी से ठगे थे 25 लाख रुपये
पुलिस के अनुसार, मदनपुर निवासी रविन्द्र सिंह ने बताया कि वह गेट और ग्रिल वेल्डिंग का काम करता है। उसकी पहचान सेक्टर-26 पंचकूला निवासी राहुल से हुई थी। राहुल ने शिकायतकर्ता को 5 से 10 फीसदी के हिसाब से ब्याज का लालच देकर रुपये लगाने को कहा। रविन्द्र ने उसकी बातों में आकर तीन लाख रुपये, पत्नी के खाते से पांच लाख रुपये और अपने जानकारों से रुपये लेकर आरोपी को ब्याज पर पैसे लगाने के लिए दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ समय बाद रुपये मांगने पर आरोपी ने शिकायतकर्ता की पत्नी सविता के नाम से एक 25 लाख का चेक जारी कर दिया। दूसरे व्यक्ति के हस्ताक्षर होने पर चेक डिसऑनर हो गया है। इस प्रकार आरोपी ने धोखाधड़ी कर 25 लाख रुपये शिकायतकर्ता से ठग लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed