फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Robbery of lakhs at the house of property businessman Ramlal Chaudhary

अपराध : प्रॉपर्टी कारोबारी रामलाल चौधरी के समधी के घर लाखों की लूट

Sun, 21 Nov 2021 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Crime: Robbery of lakhs at the house of property businessman Ramlal Chaudhary
पंचकूला। चंडीगढ़ पुलिस के रिमांड पर चल रहे प्रॉपर्टी कारोबारी रामलाल चौधरी के समधी के घर लूट और मारपीट का मामला सामने आया है। चार लुटेरे रामलाल चौधरी के समधी को घायल कर साढ़े पांच लाख रुपये नकद और इतने के ही जेवर लूटकर भाग गए। घटना की सूचना मिलते ही एमडीसी थाना पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई एंगल पर जांच कर रहे हैं। वह घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को चेक कर रहे हैं। अधिकारियों का मानना है कि इस घटना में किसी नजदीकी का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन

एमडीसी थाना पुलिस के अधिकारियों ने परिजनों ने बताया कि जिस वक्त लुटेरे एमडीसी सेक्टर-4 स्थित उनके घर में घुसे सतिंदर वालिया पत्नी अन्नू वालिया और एक साल के पोते के साथ घर पर थे। शाम करीब 4 बजे तीन युवक उनके घर में घुस गए। घटना के समय सतिंदर वालिया का बेटा और बहू बाहर गए थे। सतिंदर वालिया सोए थे। अन्नू वालिया ने अपने पोते को दूध पिलाकर सुला दिया था। पुलिस अधिकारियों को बताया कि आरोपी चारों युवकों ने अपने हाथ में लोहे की रॉड ले रखी थी। एक युवक ने घर में रखा स्टूल तोड़कर उसका एक पांव अपने हाथ में ले लिया। इनके पास कुछ नुकीली चीज थी, जिससे उन्होंने सतिंदर वालिया को मारना शुरू कर दिया और अन्नू वालिया को डराया धमकाया। इस डर से अन्नू वालिया अपने पोते को लेकर एक कोने में बैठ गई।
विज्ञापन

मुंह पर था मास्क, पहन रखी थी काली ड्रेस
लुटेरों में एक युवक ने काली ड्रेस पहनी हुई थी और मास्क लगा रखा था। वह सतिंदर वालिया के साथ मारपीट करता रहा। इसके बाद घर में रखे 5.50 लाख रुपये नकद, सोने के सेट, डायमंड की अंगूठी और पुखराज की एक डायमंड अंगूठी, सतिंदर वालिया की सोने व डायमंड की अंगूठी और घर में रखे अन्य आभूषण लेकर फरार हो गए। अन्नू ने बताया है कि घर में 10-15 दिन पहले ही काम पर रखा नौकर करण घटना के समय घर में बने कमरे में ही था, लेकिन वारदात के बाद से वह लापता है। पुलिस ने केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed