{"_id":"579d037c4f1c1ba61521f183","slug":"crime-raipurrani-three-shop-steal-shutter-broken-in-raipurrani","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुररानी में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रायपुररानी में एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/रायपुररानी
Updated Sun, 31 Jul 2016 01:14 AM IST
विज्ञापन
चाोरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़-नारायणगढ़ रोड स्थित त्रिलोकपुर चौक के नजदीक चोरों ने शुक्रवार रात तीन दुकानों के शटर तोड़कर नगदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार, महेश इलेक्ट्रॉनिक के मालिक महेश सैनी, स्वीट शॉप के मालिक रामकरण और हार्डवेयर दुकान के मालिक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपनी-अपनी दुकानें बंद कर घर चले गए थे।
शनिवार सुबह आए तो दुकानों के शटर खुले देख हैरान हो गए। दुकान मालिकों ने बताया कि चोरों ने दुकान से नगदी ही चोरी किया। दुकानदारों के मुताबिक तीनों दुकानों से लगभग 40 हजार की नगदी चोरी हुई है। चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक दुकान में लगे सीसीटीवी तोड़ दिए और रिकार्डिंग वाला डीवीआर साथ ले गए।
दुकानदारों में भय
मेन रोड के दुकानदारों संजीव धीमान, रामकुमार, कृष्ण समलेहडी, सुनील, मोहन गुप्ता, राजु मुरादनगर, राजू छाबड़ा ने बताया कि चोरी की यह घटना पहली बार नहीं हुई है। पुलिस की ओर से गश्त के दावे किए जा रहे हैं, इसके बावजूद मेन रोड पर चोरी होना सुरक्षा पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
विज्ञापन
चोरी के बाद याद आए सीसीटीवी कैमरे
डीसीपी की ओर से भीड़-भाड़ वाले इलाके सहित अन्य चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के आदेश जारी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद अब तक यहां कैमने नहीं लगाए गए। दुकानों में चोरी होने के बाद थाना प्रभारी व ग्राम सरपंच ने तत्काल तुरंतप्रभाव से संवेदनशील व मुख्य स्थान चिह्नित कर कैमरे लगवाने का काम शुरू करवाया।
कोट
शिकायत मिलने के बाद अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मौके से फिंगर प्रिंट एकत्रित कर लिए गए हैं।
वृषभान, एसएचओ।