फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Police arrested two accused of elderly's death, there was a fight in Barwala over dumping of garbage

अपराध : बुजुर्ग की मौत के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बरवाला में कूड़ा गिराने को लेकर हुआ था झगड़ा

Fri, 31 Dec 2021 01:06 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Crime: Police arrested two accused of elderly's death, there was a fight in Barwala over dumping of garbage
बरवाला। कूड़ा गिराने को लेकर हुए झगड़े में एक बुजुर्ग की मौत के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को सिर में चोट लगने के बाद दम तोड़ने वाले बुजुर्ग प्रेमचंद के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अपनी मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रबंधक चंडीमंदिर अरविंद कुमार और बरवाला पुलिस चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम को बरवाला में फिरनी मार्ग पर पंचायत की खाली पड़ी जमीन पर कस्बा वासी प्रेमचंद अपने घर का कूड़ा-करकट गिरा रहा था।
विज्ञापन

वहां पर सुखदेव उर्फ बल्ली की प्रेमचंद के साथ कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी एक झगड़े में तब्दील हो गई। इस दौरान प्रेमचंद के सिर में डंडा लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल सेक्टर-6 पंचकूला ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की आयु करीब 65 वर्ष थी। परिजनों ने घटना की सूचना बरवाला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया और प्रेमचंद के पुत्र अमरजीत की शिकायत पर सुखदेव उर्फ बल्ली उसके पुत्र प्रवीण व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed