फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Police arrested three accused for killing Karan in birthday party, police will present in court today

अपराध : जन्मदिन की पार्टी में करन की हत्या करने के तीन आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार, आज अदालत में पेश करेगी पुलिस

Sun, 09 May 2021 01:28 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
Crime: Police arrested three accused for killing Karan in birthday party, police will present in court today
पंचकूला। खड़क मंगोली गेट नंबर-3 के पास करन की हत्या करने के मामले में तीन आरोपियों को पंचकूला डिटेक्टिव स्टाफ ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमित, गौरव और अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपियों को जिला अदालत में रविवार को पेश करेगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक 6 मई रात 1.30 बजे खड़क मंगोली में गेट नंबर-3 के पास रहने वाले करन अपने दोस्त अमित कुमार की बर्थडे पार्टी में गया था। रात करीब 2 बजे बर्थडे पार्टी में डीजे चल रहा था। डांस के दौरान करन को अमित सहित सात लोगों ने शराब के नशे में धक्का दे दिया। वह जमीन पर गिर गया। धक्का देने की बात को लेकर करन ने विरोध किया। इस दौरान करन पर अमित सहित उसके दोस्त विशाल, विनय, बाबा, गौरव सहित अन्य ने हमला कर दिया।
विज्ञापन

करन पर अमित ने चाकू से पेट पर तीन बार वार कर दिया। चाकू से वार करने के बाद करन की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके से सभी आरोपी फरार हो गए। मृतक करन की मौत की सूचना उसकी पत्नी काजल को सुबह 6 बजे मिली। काजल ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने करन का शव सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में रखवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्टर-5 थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर जांच पंचकूला डिटेक्टिव स्टॉफ को को ट्रांसफर किया गया। पंचकूला डिटेक्टिव स्टॉफ सेक्टर-25 के इंचार्ज मोहिंदर सिंह ढांडा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसमें आरोपियों से हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद करने के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed