फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   crime

पार्लर में चलाया जा रहा था देह व्यापार का गोरखधंधा

Sat, 14 Dec 2019 01:36 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
crime
क्राइम ब्रांच-19 की टीम ने शुक्रवार को सेक्टर-16 के एक पार्लर पर ट्रैप लगाकर देह व्यापार के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया। पुलिस ने पार्लर से पांच महिलाओं को छुड़ाया। जबकि पार्लर का मालिक फिलहाल फरार है। स्थानीय थाने में केस दर्ज कर क्राइम ब्रांच ने फरार पार्लर मालिक की तलाश शुरू कर दी है। क्राइम ब्रांच-19 को सेक्टर-16 स्थित पार्लर में सेक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना थी। इस पर टीम ने एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर पार्लर के अंदर भेजा। वहां डील फाइनल होने पर पुलिसकर्मी ने पार्लर से बाहर आकर छापामारी को तैयार बैठी टीम को इशारा किया। इसके तुरंत बाद पुलिस टीम ने छापामारी की। पार्लर के अंदर से पांच महिलाओं को छुड़वाया। जांच के दौरान पार्लर के मालिक की पहचान जावेद के रूप में बताई गई। महिला पुलिसकर्मियों ने पार्लर से छुड़वाई गई महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने उनसे जबरन देह व्यापार का काम करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed