फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   crime

कनाडा की नागरिकता दिलाने का झांसा देकर ठगे 1.60 करोड़

Sat, 14 Dec 2019 01:33 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime
कनाडा में बिजनेस सेट-अप करवाने और वहां की नागरिकता दिलाने का झांसा देकर छह लोगों ने एक व्यक्ति से एक करोड़ साठ लाख रुपये ठग लिए। ठगों के झांसे में फंसकर रकम गंवाने वाले सेक्टर-4 निवासी अनिल कुमार हैं। उनकी शिकायत पर सेक्टर-5 थाना पुलिस ने महिला समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। रुपये वापस मांगने पर आरोपियों ने बंद हो चुके एकाउंट के पोस्ट डेटिड चेक दिए। आरोपियों में राजेश कुमार, कमल नैन, सुषमा लता, संजय बक्शी, जयंत बक्शी और भावना बक्शी शामिल हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनके दोस्त नरेंद्र कुमार ने उनकी जान पहचान सुषमा लता नामक महिला से कराई थी। सुषमा ने उन्हें बताया कि उसके बेटे संजय बक्शी का साला राजेश कुमार वीजा कंसल्टेंसी का काम करता है। बताया कि वह पिता कमल नैन और उनके दूसरे बेटे जयंती बक्शी सहित कनाडा में लोगों का बिजनेस सेट-अप करवाकर उन्हें स्थायी नागरिकता दिलाते हैं। आरोप है कि सुषमा ने अनिल को प्रलोभन दिया कि कनाडा सरकार ने इन दिनों वहां आर्थिक निवेश कर नागरिकता लेने के रास्ते खोले हैं। सुषमा ने अनिल को पूरी रह से विश्वास में लेने के लिए कई लोगों को कनाडा की नागरिकता दिलवाने की बात कहकर उनके वीजा की फोटो भी दिखाई। आरोपियों ने कनाडा में बिजनेस सेट-अप और स्थायी नागरिकता दिलाने के लिए अनिल से 1.59 करोड़ 60 हजार रुपये मांगे। अनिल ने आरोपियों को दस लाख रुपये एडवांस दे दिए। पैसे हाथ में आने पर आरोपियों ने करीब डेढ़ वर्ष में उन्हें कनाडा में सेटल करवाने की बात कही और धीरे-धीरे शेष रकम लेते रहने की बात कही। इस प्रकार आरोपी समय-समय पर अनिल से अपने बैंक खातों में कुल 1.59 करोड़ 60 हजार डलवाते गए।
विज्ञापन

पेमेंट लेकर एक महीने में कनाडा की नागरिकता मिलने की बात कही
अनिल से पूरी रकम लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें एक महीने में कनाडा में बिजनेस सेट-अप होने सहित नागरिकता दिलवाने की बात कही। लेकिन उन्हें कनाडा की पीआर नहीं दिलवाई गई। अनिल ने आरोपियों से संपर्क किया तो वे टाल मटोल करने लगे। रकम गंवाने का डर लगने पर अनिल ने आरोपियों से उनकी पुलिस में शिकायत करने की बात कही। तब भी आरोपियों ने साजिशन अनिल को पोस्ट डेटिड चेक दिए। लेकिन अनिल ने जब चेक बैंक में लगाए तो उन्हें पता लगा कि आरोपियों ने उन्हें बंद किए बैंक खातों के चेक दिए थे। इस पर अनिल ने सेक्टर-5 पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed