{"_id":"5d4486558ebc3e6cb5684e9d","slug":"crime-panchkula-news-pkl346220313","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायरमेंट पार्टी में डीजे चालाने के चक्कर में बहस, फोड़ा सिर पर दारू की बोतल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायरमेंट पार्टी में डीजे चालाने के चक्कर में बहस, फोड़ा सिर पर दारू की बोतल
सेक्टर-29 में रिटायरमेंट पार्टी में झगड़े के दौरान घायल हुआ व्यक्ति उपचाराधीन।
- फोटो : 01cty1010.JPG
Link Copied
चंडीगढ़। सेक्टर-29 स्थित कम्युनिटी सेंटर में चल रही रिटायरमेंट पार्टी में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब कुछ युवकों ने डीजे बंद होने पर गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। परिवार समेत आए एक व्यक्ति ने गाली देने से मना किया तो नशे में धुत युवक ने उसके सिर पर शराब की बोतल मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीसीआर ने घायल को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया, जहां उसके सिर में 6 टांके लगे। घायल की पहचान सेक्टर-41 निवासी संजय कुमार (42) के रूप में हुई है। इंडस्ट्रियल थाना पुलिस ने घायल का बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घायल संजय ने बताया कि वह सेक्टर-41 में एसी का काम करते हैं। बीते बुधवार रात सेक्टर-29 निवासी आकाश कुमार (दोस्त) की मां की रिटायरमेंट पार्टी थी। कार्यक्रम का आयोजन कम्युनिटी सेंटर में रखा गया था। वह परिवार समेत पार्टी में शामिल हुए। देर रात करीब 12 बजे डीजे बंद हो गया। इस दौरान कुछ युवकों ने गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। महिलाएं साथ में होने की वजह से युवकों को मना किया, लेकिन वह शांत होने की बजाय उन पर भड़क उठे और उनमें से नशे में धुत एक युवक ने उनके सिर पर शराब की बोतल मार दी, जिससे वह जख्मी होकर जमीन पर गिर पड़े। मामले को बढ़ता देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पीड़ित ने बताया कि उसके सिर पर 6 टांके लगे। वारदात के बाद पुलिस ने पीड़ित का बयान दर्ज किया। संजय का आरोप है कि हमला सेक्टर-29 निवासी युवक ने किया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आने के बाद जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।