फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Online fraud: 75 thousand rupees withdrawn from the account of the elderly, case registered

अपराध : ऑनलाइन ठगी : बुजुर्ग के खाते से निकाले 75 हजार रुपये, केस दर्ज

Fri, 25 Mar 2022 02:03 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Crime: Online fraud: 75 thousand rupees withdrawn from the account of the elderly, case registered
पंचकूला। सेक्टर-8 निवासी बुजुर्ग के खाते से साइबर ठगों ने 75 हजार रुपये निकाल लिए। सेक्टर-7 पुलिस ने बुजुर्ग की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सेक्टर-8 निवासी मोतीलाल रैना ने बताया कि वे पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से सेवानिवृत्त हैं। 22 मार्च को उनके मोबाइल पर संदेश आया कि उनका केवाईसी की समय सीमा समाप्त हो गई है। शिकायतकर्ता को कस्टमर केयर नंबर देकर संपर्क करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने नंबर पर संपर्क किया तो आरोपी ने उन्हें बातों में फंसाकर उनके डेबिट कार्ड का नंबर ले लिया। इसके बाद साइबर ठग मोतीलाल रैना के बैंक खाते का नंबर मांगने लगा। इस पर शिकायतकर्ता ने खाता नंबर देने से मना कर दिया। इसके बावजूद उनके एसबीआई के खाते से ऑनलाइन 75 हजार रुपये निकल गए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed