{"_id":"60a41c4b8ebc3e47ea293aef","slug":"crime-fake-tweet-in-the-name-of-home-minister-two-accused-arrested-district-court-sent-both-accused-on-one-day-remand-home-minister-wrote-letter-to-dgp-for-action-pkl-office-news-pkl41377215","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध : गृहमंत्री के नाम पर किया फर्जी ट्वीट, दो आरोपी गिरफ्तार, जिला अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेजा, गृहमंत्री ने डीजीपी को कार्रवाई के लिए लिखा था पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध : गृहमंत्री के नाम पर किया फर्जी ट्वीट, दो आरोपी गिरफ्तार, जिला अदालत ने दोनों आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर भेजा, गृहमंत्री ने डीजीपी को कार्रवाई के लिए लिखा था पत्र
विज्ञापन
पंचकूला। साइबर क्राइम ब्रांच ने हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज का फर्जी ट्वीट बनाने के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को जिला अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी रोहित निवासी जगाधरी और प्रहलाद अंबाला का रहने वाला है। पुलिस ने एक को अंबाला और दूसरे को यमुनानगर से काबू किया है।
गृहमंत्री अनिल विज ने कुछ दिन पहले पुलिस बताया कि किसी ने उनके ट्विटर अकाउंट का स्क्रीनशॉट लेकर राज्य में लॉकडाउन के बारे में फर्जी पोस्ट प्रसारित की। फर्जी ट्वीट में दावा किया गया कि हरियाणा में लॉकडाउन 20 मई तक बढ़ा दिया गया है। अनिल विज ने हरियाणा के डीजीपी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था। इसके बाद साइबर क्राइम की टीम आरोपियों की तलाश में लगी थी। जिस दिन यह फर्जी ट्वीट आया, वह सोशल मीडिया पर कई जगह वायरल भी हुआ था।
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गृहमंत्री के पत्र लिखे जाने के बाद पुलिस ने जांच कर यह कार्रवाई की है। उनसे पूछताछ की जाएगी कि इसके पीछे उनकी मंशा क्या थी। - मनोज यादव, डीजीपी, हरियाणा पुलिस