{"_id":"5d6042fb8ebc3e93bc197c42","slug":"crime-chandigarh-sector-34-panchkula-news-pkl3483704177","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूरने से मना किया तो बदमाशों ने तीन स्टूडेंट को चाकू और डंडो से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घूरने से मना किया तो बदमाशों ने तीन स्टूडेंट को चाकू और डंडो से पीटा
Sat, 24 Aug 2019 09:46 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2019 09:46 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-34 पार्क के पास उस वक्त हंगामा हो गया, जब तीन दोस्तों ने 5 से 7 युवकों से घूरने का कारण पूछा तो गुस्साए युवकों ने उन्हें चाकू और डंडों से पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उन्हें जाने से मारने की धमकी भी दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तीनों का जीएमसीएच-32 में इलाज चल रहा है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित रक्षित (20) ने बताया कि वह सेक्टर-33 में किराए के मकान रह कर नीट एग्जाम की तैयारी करता है। बीते वीरवार शाम वह सेक्टर-34 की मार्केट में किसी काम से गया था। वहां पर उसे दोस्त अभिषेक और हरमनदीप मिल गए। तीनों दोस्त राधा माधव मंदिर पार्क के पास बैठ गए।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता ने बताया कि इस दौरान युवकों ने उन लोगों को घूरना शुरू कर दिया। पूछने पर युवकों ने गाली गलौच कर मारपीट की और फिर 5 से 7 युवकों ने तीनों दोस्त पर चाकू से और डंडों से हमला कर दिया।
विज्ञापन
शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। युवक जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी दे गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर-34 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
उधर, धनास कालोनी में पुरानी रंजिश के चलते चार युवक एक युवक पर हमला कर फरार हो गए। पुलिस ने घायल को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।