{"_id":"6abc27a85a030264b308acdc","slug":"crime-branch-inspector-suspended-over-allegations-of-a-ruckus-and-assault-at-a-club-panchkula-news-c-87-1-pan1011-142009-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panchkula News: क्लब में हंगामा और मारपीट के आरोप में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panchkula News: क्लब में हंगामा और मारपीट के आरोप में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर निलंबित
विज्ञापन
पंचकूला। सेक्टर-5 स्थित आबा क्लब में चेकिंग के दौरान हंगामा, कर्मचारियों से अभद्रता व मारपीट और युवतियों के वीडियो बनाने के आरोप में क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अजीत को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। क्लब संचालक जश्न बाजवा की शिकायत के बाद विभागीय जांच शुरू की गई है।
शिकायत के अनुसार घटना 27 सितंबर की देर रात की है। आरोप है कि इंस्पेक्टर अजीत चेकिंग के लिए क्लब पहुंचे और मुख्य द्वार पर तैनात बाउंसरों व कर्मचारियों से अभद्रता की। क्लब प्रबंधन के विरोध पर विवाद बढ़ गया। संचालक का आरोप है कि इंस्पेक्टर ने फोन कर सादे कपड़ों में चार-पांच पुलिसकर्मियों को मौके पर बुला लिया।
रसोई में शेफ से हाथापाई का आरोप
शिकायत के मुताबिक पुलिसकर्मियों के पहुंचने के बाद इंस्पेक्टर रसोई में गए और वहां काम कर रहे शेफ से हाथापाई की। इसके बाद वह डांस फ्लोर पर पहुंचे, जहां ग्राहक और युवतियां मौजूद थीं। क्लब प्रबंधन का आरोप है कि वहां युवतियों और ग्राहकों के वीडियो बनाए गए। स्टाफ ने रोकने का प्रयास किया तो विवाद बढ़ गया। क्लब प्रबंधन ने डायल-112 और सेक्टर-5 थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे तक विवाद की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपी
क्लब प्रबंधन ने घटना की सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दी है। फुटेज में इंस्पेक्टर के फोन करने के बाद सादे कपड़ों में पुलिसकर्मियों के क्लब में आने का दावा किया गया है। क्लब संचालक ने बताया कि उनके पास रात तीन बजे तक संचालन का वैध लाइसेंस व परमिट है। एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि शिकायत की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।