फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: Bike rider ran away with purse, people caught and handed over to police

अपराध : बाइक सवार पर्स लेकर भागा, लोगों ने पकड़ पुलिस को सौंपा

Fri, 11 Mar 2022 01:38 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 01:38 AM IST
विज्ञापन
Crime: Bike rider ran away with purse, people caught and handed over to police
पंचकूला। सेक्टर-4 व 2 की डिवाइडिंग रोड पर पैदल जा रही महिला का पर्स छीनकर भाग रहे बाइक सवार को लोगों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले किया। सेक्टर-5 पुलिस ने महिला केेे बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-4 निवासी राहुल ने पुलिस को बताया है कि उनकी माता वीरवार शाम को मार्केट गई थी, मार्केट से घर पैदल लौटते समय एक बाइक पर युवक आया और उनके हाथ से पर्स छीनकर भागने लगा।
विज्ञापन

उनकी माता ने शोर किया तो आसपास के लोगों ने मशक्कत के बाद आरोपी को काबू कर लिया। इसके तुरंत बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस आरोपी को पकड़कर सेक्टर-2 पुलिस चौकी पहुंची। महिला के पर्स में कैश और कुछ दस्तावेज थे। आरोपी की पहचान प्रदीप मनीमाजरा चंडीगढ़ निवासी के रूप मेें हुई है। आरोपी ने बाइक के पीछे की नंबर प्लेट आधी काटी हुई थी। ताकी वह पकड़ में ना आ सके। सूचना पाकर क्राइम ब्रांच की टीम चौकी में पहुंची और आरोपी से पूछताछ की। पुलिस आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed