फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Crime: 1.50 crore cheated in the name of making a deal of attached 72 bigha land, Panchkula Sector-7 police registered a case and started investigation

अपराध : कुर्क 72 बीघा जमीन का सौदा करने के नाम पर 1.50 करोड़ ठगे, पंचकूला सेक्टर-7 पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

Sat, 02 Oct 2021 01:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Crime: 1.50 crore cheated in the name of making a deal of attached 72 bigha land, Panchkula Sector-7 police registered a case and started investigation
पंचकूला। सहारनपुर के मौजा गांव छत्रसाली में 72 बीघा कुर्क जमीन बेचने के नाम पर 1.40 करोड़ रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पंचकूला सेक्टर-7 पुलिस ने मामले में आरोपी विक्रम ऋषि, प्रवीण कुमार, धर्मवीर और ओमवीर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में संदीप राणा निवासी सेक्टर-37 ने बताया कि वह सेक्टर-42 की एक महिला बबीता को जानते हैं। महिला ने बताया कि विक्रम ऋषि 72 बीघा जमीन खरीदवाने का सौदा करवा सकता है।
विज्ञापन

महिला के कहने पर ऋषि संदीप राणा के साथ मीटिंग करने के लिए विक्रम सेक्टर-1 स्थित रेड बिशप होटल आया। इस दौरान जमीन की लोकेशन के बारे में विक्रम ऋषि से संदीप राणा से चर्चा की। विक्रम ऋषि ने बताया कि यह 72 बीघा जमीन धर्मवीर और ओमवीर की है। यह जमीन पहले की कोर्ट की ओर तरफ से कुर्क की जा चुकी है। इसकी जानकारी संदीप राणा को विक्रम ऋषि ने नहीं दी। विक्रम ऋषि ने कहा कि यह जमीन मौके की है। आने वाले समय में इसके अच्छे रेट मिल जाएंगे। इसलिए इस जमीन को खरीदने पर अच्छा इनवेस्टमेंट हो जाएगा। संदीप राणा झांसे में आ गया।
विज्ञापन

जमीन का सौदा करने से पहले विक्रम ऋषि ने बताया कि उन दोनों पर एक करोड़ रुपये का लोन चल रहा है। इस लोन को भरने के बाद जमीन की रजिस्ट्री आसानी से हो जाएगी। संदीप राणा से आरोपी विक्रम ऋषि ने एक करोड़ रुपये लेकर जमीन के मालिक धर्मवीर और ओमवीर को दे दिया। पूरी जमीन का सौदा आरोपियों ने संदीप राणा के साथ सात करोड़ में तक किया था। इसके बाद संदीप राणा को झांसे में लेकर आरोपियों ने 40 लाख रुपये की मांग की। संदीप राणा की तरफ से कुल 1.40 करोड़ रुपये आरोपी विक्रम ऋषि, ओमवीर और धर्मवीर को 4 सितंबर 2020 को दिया। पैसे लेने के बाद आरोपी धर्मवीर और ओमवीर ने फोन उठाना बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संदीप राणा ने बताया कि 4 अप्रैल 2021 को उन्हें लीगल नोटिस ओमवीर और धर्मवीर के वकील की तरफ से भेजा गया कि अगर उन्हें जमीन का सौदा करना है तो वह 80 लाख रुपये और दे नहीं तो जमीन के बयाने को रद्द समझा जाएगा। उन्होंने धमकी देकर कहा कि अगर वह कहीं पर शिकायत देंगे तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा। सेक्टर-7 थाना प्रभारी महाबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed