फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Covishield Vaccine: Do not panic if you have mild fever and swelling

कोविशील्ड वैक्सीन: हल्का बुखार और सूजन आए तो घबराएं नहीं

Mon, 18 Jan 2021 01:05 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
Covishield Vaccine: Do not panic if you have mild fever and swelling
पंचकूला। अगर कोविशील्ड वैक्सीन लगाने के बाद सूजन या बुखार आए तो घबराएं नहीं। पंचकूला में सीरम कंपनी की वैक्सीन को करीब 266 फ्रंटलाइन वर्करों पर लगाने के बाद ऐसा की परिणाम सामने आया है। हालांकि जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह स्पष्ट किया गया है कि वैक्सीन लगने के बाद ऐसा होना लाजिमी है। सूजन या बुखार वैक्सीन का कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
विज्ञापन

पंचकूला स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को 266 लोगों को कोविशील्ड वैक्सीन लगाया गया। अब तक करीब 20 मामलों में कंपकंपी के बाद बुखार आया है। कुछ लोगों को वैक्सीन लगाने के स्थान पर सूजन आई है। पंचकूला की सीएमओ डॉ. जसजीत कौर ने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद करीब 20 ऐसे मामले आए हैं। इसमें हल्का बुखार शुुरुआत में महसूस किया गया। वह भी शनिवार की शाम को इसके बाद रविवार को बुखार ठीक हो गया। वहीं दूसरी ओर कुछ को वैक्सीन लगने वाले स्थान पर दर्द महसूस हुआ। उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगाने के बाद ऐेसा होना सामान्य है।
विज्ञापन

जैसे टिटनेस या अन्य इंजेक्शन लगवाने पर हल्का बुखार आता है वह तो वैक्सीन के बाद आम बात है। जहां तक सूजन या दर्द का सवाल है तो वैक्सीन लगवाने वाले स्थान पर यह रहता है। मैंने खुद वैक्सीन लगवाई और मुझको हल्का सा बुखार आया था। - डॉ. संजीव गोयल, सीनियर मेडिकल आफिसर रायपुररानी
विज्ञापन
विज्ञापन

मैंने वैक्सीन लगवाई थी। मुझको हल्का सा बुखार महसूस हुआ था पर यह ठीक हो गया। वैक्सीन का अब तक मुझको कोई दुष्प्रभाव नहीं दिखाई दिया है। वैसे भी कोई भी वैक्सीन लगाई जाती है तो हल्का बुखार आना आम बात है। - डॉ. राजीव नरवाल, डिस्ट्रिक्ट नोडल अधिकारी, कोविड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed