फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kambopura Sarpanch suicide case hearing in panchkula court

पंचकूलाः कंबोपुरा सरपंच खुदखुशी मामले की हुई सुनवाई, दर्ज किए गए गवाहों के बयान

Sat, 07 Dec 2019 01:09 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sat, 07 Dec 2019 01:09 PM IST
विज्ञापन
Kambopura Sarpanch suicide case hearing in panchkula court
प्रतीकात्मक तस्वीर
बहुचर्चित कंबोपुरा सरपंच खुदकुशी मामले की शुक्रवार को विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई। कोर्ट में हरियाणा के पूर्व परिवहन मंत्री ओपी जैन व पूर्व सीपीएस जिले राम शर्मा और पूर्व मंत्री के पीए राजिंदर शर्मा पेश हुए। सुनवाई के दौरान दो गवाहों के बयान दर्ज हुए। अगली सुनवाई में इन्हीं दोनों गवाहों के बयान दर्ज किए जाने की प्रक्रिया रहेगी जारी।
विज्ञापन


मामले की अगली सुनवाई 20 दिसंबर को होगी। बता दें कि हरियाणा के पूर्व परिवहन मंत्री ओपी जैन व पूर्व सीपीएस जिले राम शर्मा व मंत्री के पूर्व पीए राजिंदर शर्मा पर है आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। 7 जून 2011 को कंबोपुरा के सरपंच करम सिंह करनाल के असंध से विधायक व मुख्य संसदीय सचिव जिले राम शर्मा के घर से अपने पैसे लेने गए थे, जिसके बाद उनका शव करनाल एनडीआरई के सामने मिला था।
विज्ञापन


इस मामले में मृतक के परिजनों ने तत्कालीन परिवहन मंत्री ओपी जैन और संसदीय सचिव जिलेराम शर्मा पर हत्या के आरोप लगाए थे। आरोपों में कहा गया था कि उक्त नेताओं ने कर्म सिंह के परिवार के लोगों को नौकरी पर लगवाने के लिए लाखों की राशि ली थी। जिसके बाद इस मामले मे सीबीआई ने जांच के करीब 1 साल तक दोनों जेल में रहे। जिसके बाद दोनों जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed