फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   councelling

11वीं कक्षा में दाखिले के लिए आखिरी मौका, आज से तीसरी काउंसलिंग शुरु

Sat, 03 Aug 2019 12:22 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
councelling
चंडीगढ़। 11वीं कक्षा में दाखिले के लिए तीसरी काउंसिलिंग शुक्रवार से शुरू होगी। दो दिन चलने वाली इस काउंसिलिंग में शिक्षा विभाग ने सिर्फ उन्हीं स्टूडेंट्स को बुलाया है, जिन्हें पहली और दूसरी काउंसिलिंग में दाखिला नहीं मिल पाया है। तीसरी काउंसिलिंग सेंट्रलाइज्ड और मैनुएल होगी। इसके लिए सेक्टर-10 के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में दो दिन कैंप लगेगा।
विज्ञापन

स्टूडेंट्स को 2 और 3 अगस्त को ऑनलाइन भरे फॉर्म और सभी डॉक्यूमेंट्स के साथ जीएमएसएसएस-10 में प्रसेंटेज के अनुसार पहुंचना होगा। तीसरी काउंसिलिंग में माइग्रेशन कराने या जिन स्टूडेंट्स ने ऑनलाइन फॉर्म नहीं भरा है, उन स्टूडेंट्स को दाखिला नहीं दिया जाएगा। दो काउंसलिंग के बाद स्कूलों और स्ट्रीमों में बची सीटों पर ही दाखिला मिलेगा। जानकारी के अनुसार ज्यादातर स्कूलों में आर्ट्स और वोकेशनल कोर्स की सीटें ही खाली हैं।
विज्ञापन

2 अगस्त का शेड्यूल
सभी रिजर्व कैटेगिरी - सुबह 9 से 11 बजे
जनरल कैटेगिरी
90 प्रतिशत से ज्यादा - सुबह 11 से 11.30 बजे
80 से 80.9 प्रतिशत - 11.30 से 12 बजे
70 से 79.9 प्रतिशत - 12 से 1 बजे
60 से 69.9 प्रतिशत - 1 बजे से 2 बजे तक
3 अगस्त का शेड्यूल
जनरल कैटेगिरी
50 से 59.9 प्रतिशत - सुबह 9 से 11 बजे
40 से 49.9 प्रतिशत - 11 से 12.30 बजे
33 से 39.9 प्रतिशत - 1 बजे से 2.30 बजे
दाखिला के वक्त यह डॉक्यूमेंट्स रखें साथ
- स्टूडेंट और उसके परिजनों के साइन किए हुए रजिस्ट्रेशन फॉर्म
- 10वीं कक्षा की मार्कशीट या रिपोर्ट कार्ड
- कैरेक्टर सर्टिफिकेट
- ग्रेडेशन सर्टिफिकेट (स्पोर्ट्स कैटेगरी में दाखिला लेने वालों के लिए)
- तीन पासपोर्ट साइज लेटेस्ट फोटोग्राफ
- फीस
स्टूडेंट्स को जमा करानी होगी यह फीस
जनरल कैटेगिरी एससीकैटेगिरी
स्ट्रीम ब्वॉयज गर्ल्स ब्वॉयज/गर्ल्स
आर्ट्स 1300 रुपए 1000 रुपए 600 रुपए
साइंस 1500 रुपए 1200 रुपए 700 रुपए
कॉमर्स 1300 रुपए 1000 रुपए 600 रुपए
(नोट: यह फीस अस्थाई है। कुल फीस दाखिले के समय बताई जाएगी।)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed