फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Coronavirus reaches Punjab Chief Minister's office

पंजाब के मुख्यमंत्री के दफ्तर तक पहुंचा कोरोना वायरस, एक ही दिन में मिले 567 संक्रमित मरीज

Thu, 30 Jul 2020 03:41 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Thu, 30 Jul 2020 03:41 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus reaches Punjab Chief Minister's office
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
पंजाब में बेलगाम होता कोरोना वायरस अब पंजाब सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) तक पहुंच गया है। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव का ड्राइवर कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि उसकी तबीयत फिलहाल ठीक है। लेकिन एहतियात के तौर पर उसे क्वारंटीन कर दिया गया है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव का दोबारा कोरोना टेस्ट कराया गया है। पहले उनका टेस्ट निगेटिव था। फिलहाल वह भी अपने घर में क्वारंटीन हो गए हैं।
विज्ञापन


इस दौरान, सीएमओ के सभी अधिकारियों और मुलाजिमों से कहा गया है कि जो लोग भी निजी सचिव और उनके ड्राइवर के संपर्क में आते रहे हैं, जल्द से जल्द अपना कोरोना टेस्ट करवाएं और कार्यालय को सूचित करें। इसके साथ ही, सीएमओ में कोविड रोकथाम के उपाय ओर कड़े कर दिए गए हैं। सचिवालय की अन्य मंजिलों से आने-जाने में कड़ी स्वास्थ्य सुरक्षा के तहत जांच की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना से एक दिन में सर्वाधिक 25 लोगों की मौत, 568 नए पॉजिटिव केस

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने जिस बात की आशंका बीते महीने जाहिर की थी, वह सच साबित हो रही है।  कोरोना वायरस पंजाब पर कहर बनकर छाने लगा है। राज्य में एक ही दिन में बुधवार को इससे 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 568 नए पाजिटिव मरीज भी सामने आए हैं। सूबे में इस महामारी से मरने वालों की संख्या 361 तक पहुंच गई है जबकि कोरोना पीड़ितों की कुल संख्या भी 14946 तक जा पहुंची है। इसी दौरान, बीते 24 घंटे के दौरान 461 मरीजों के स्वस्थ होने की भी खबर आई है।

सेहत विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को कोरोना का पंजाब पर अब तक का सबसे बड़ा हमला रहा। जिसमें जालंधर में 10, लुधियाना में 9, अमृतसर में 3, गुरदासपुर में 2 और पटियाला में 1 मरीज की मौत हो गई। लुधियाना में बुधवार को सबसे ज्यादा 95 पाजिटिव केसों की पुष्टि हुई। जबकि पटियाला 86, अमृतसर 77, जालंधर 45, गुरदासपुर व बरनाला में 35-35, मोहाली व फतेहगढ़ साहिब में 31-31,  संगरूर में 30, तरनतारन में 21, पठानकोट में 15, मोगा में 13, रोपड़ में 11, फरीदकोट व फाजिल्का में 9-9, कपूरथला व मुक्तसर में 7-7, नवांशहर में 5, फिरोजपुर में 4, होशियारपुर व बठिंडा में 1-1 मरीज कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed