{"_id":"6009e1588ebc3e33621b5558","slug":"corona-vaccine-will-now-be-put-in-127-not-59-places-in-punjab-panchkula-news-pkl4014617154","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में अब 59 नहीं 127 स्थानों पर लगेगा कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब में अब 59 नहीं 127 स्थानों पर लगेगा कोरोना का टीका
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए चिह्नित स्थानों में वृद्धि करने का फैसला लिया है। अब 59 के बजाय 127 स्थानों पर कोरोना का टीका लगाया जाएगा। पंजाब भवन में वीरवार को आयोजित सिविल सर्जनों की बैठक में इस फैसले पर स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने अंतिम मुहर लगाई। उन्होंने बैठक में टीकाकरण को लेकर सिविल सर्जनों की जिम्मेदारी तय करते हुए हर रोज रिपोर्ट मुख्यालय देने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की तरफ से टीकाकरण वाले स्थानों की संख्या पहले ही 59 से बड़ा कर 127 कर दी गई है। पहले केवल डाटाबेस पर भेजे गए लाभार्थियों का ही टीकाकरण करने की प्रस्ताव था, लेकिन अब नए लाभार्थियों को भी चल रहे सेशनों में शामिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के चल रहे रुटीन टीकाकरण प्रोग्राम का भी विशेष ध्यान रखा जाए और अस्पतालों में हरेक स्तर पर वैक्सीन का उचित प्रयोग किया जाए, जिससे कम से कम वैक्सीन को खराब होने से बचाया जा सके। सिविल सर्जनों को टीकाकरण मुहिम की निजी तौर पर समीक्षा करने की हिदायत देते हुए स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव हुस्न लाल ने कहा कि वह जिला टीकाकरण अफसरों, सेशन साइट और वैक्सीन कोल्ड चेन इंचार्जों के साथ रोजमर्रा की बैठक करें, जिससे निर्धारित लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण मुहिम को पूरा किया जा सके।
पहले किया जाए ट्रूनेट टेस्ट
बैठक में स्वास्थ्य सचिव ने सिविल सर्जनों को आपातकालीन या दुर्घटना के मामले में सबसे पहले ट्रूनेट टेस्ट या फिर रैपिड एंटीजन टेस्ट करने के निर्देश दिए। हुस्न लाल ने स्पष्ट किया कि जो स्वास्थ्य कर्मचारी खुद को कोविन पोर्टल पर रजिस्टर नहीं करवा सके वह अब भी आसानी से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। उन्होंने सिविल सर्जनों को हिदायत की कि कोरोना किटों को बिना किसी देरी घरेलू एकांतवास में रह रहे मरीजों तक पहुंचाया जाए और वे निजी रुचि दिखाते हुए कोविड प्रोग्राम के अमल को जमीनी स्तर पर चेक करें और इसकी रिपोर्ट डायरेक्टरेट हेल्थ सर्विसिस को नियमित रूप से भेजें।