{"_id":"605f9b0f8ebc3ee63a17b1ec","slug":"corona-vaccine-will-be-administered-seven-days-a-week-in-punjab-panchkula-news-pkl4085888181","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छी खबर : पंजाब में अब हफ्ते के सातों दिन लगेगा कोरोना का टीका, सभी पहचान पत्र होंगे मान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छी खबर : पंजाब में अब हफ्ते के सातों दिन लगेगा कोरोना का टीका, सभी पहचान पत्र होंगे मान्य
Sun, 28 Mar 2021 11:15 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:15 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीन (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में अब हफ्ते के सातों दिन में से कभी भी कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। टीकाकरण के लिए आधार कार्ड ही नहीं, हर पहचान पत्र को वैध माना जाएगा। यह कदम सूबे में कोविड के नए मामलों में अचानक हुई वृद्धि से निपटने के लिए उठाए गए हैं। मुख्य सचिव विनी महाजन ने सभी संबंधित विभागों को हिदायत दी है कि अधिक से अधिक आबादी को कवर करें और महामारी से लोगों के बचाव के लिए टीकाकरण मुहिम को तेज किया जाए।
विज्ञापन
उन्होंने लोगों के बीच कोविड नियमों को सख्ती से लागू करने पर भी जोर दिया। मुख्य सचिव ने कहा कि टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सरकार की ओर से सप्ताह के सातों दिन टीकाकरण किया जा रहा है।
विज्ञापन
पत्रकारों, दुकानदारों, मुलाजिमों को पहले लगाएं टीका
विनी महाजन ने कहा कि 45 साल से अधिक उम्र के सभी व्यक्तियों के लिए एक अप्रैल से टीकाकरण मुहिम शुरू होने से पहले 31 मार्च तक सभी प्रबंध मुकम्मल किए जाएं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को हिदायत दी है कि संवेदनशील वर्गों जैसे पत्रकारों, दुकानदारों, सरकारी कर्मचारियों खासकर जो लोगों के संपर्क में आते हैं, को सबसे पहले टीका लगाया जाए।
विज्ञापन
15 घंटे में दी जाए कोविड जांच रिपोर्ट
महाजन ने चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग से कहा कि कोविड जांच की रिपोर्ट संबंधित व्यक्ति तक 15 घंटों में पहुंचनी यकीनी बनाई जाए, क्योंकि पहले पता लगने से संक्रमण के फैलाव को प्रभावशाली ढंग से काबू करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन में जांच को 100 प्रतिशत सुनिश्चित किया जाए।
मास्क न पहनने वाले 90363 लोगों की कराई कोरोना जांच : डीजीपी
बैठक के दौरान पंजाब के डीजीपी दिनकर गुप्ता ने बताया कि संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए पुलिस ने विशेष कदम उठाए हैं। अब तक मास्क न पहनने वाले 90,363 व्यक्तियों की कोरोना जांच के लिए ले जाया गया है। साथ ही एक हफ्ते में मास्क न पहनने वालों के 18,500 से अधिक व्यक्तियों के चालान किए गए हैं।