फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Corona Virus Effect on Navratri, Mata Mansa Devi

कोरोना वायरस: नवरात्र में घर बैठे कर सकेंगे मनसा देवी के दर्शन, नहीं निकाली जाएगी शोभायात्रा

Sun, 15 Mar 2020 01:51 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 15 Mar 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Corona Virus Effect on Navratri, Mata Mansa Devi
माता मनसा देवी, पंचकूला
कोरोना वायरस का असर चैत्र नवरात्र मेले पर पड़ने लगा है। मनसा देवी मंदिर में नवरात्र के दौरान इस बार सायं कालीन भजन-कीर्तन नहीं होंगे। मेला परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जाएगा। श्रद्धालुओं का हुजूम न उमड़े इसके लिए प्रशासन ने पूरे मेले का सीधा प्रसारण करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इसके अलावा मेला परिसर में श्रद्धालुओं को वायरस से बचाने के लिए व्यापक स्तर पर बोर्ड, फ्लैक्स और प्रचार सामग्री से जागरूक किया जाएगा। उक्त निर्णय चैत्र नवरात्र मेले की तैयारियों को लेकर शनिवार को माता मनसा देवी स्थित सभागार में बोर्ड के अधिकारियों की बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


इसमें विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, एमडीसी बोर्ड अध्यक्ष और उपायुक्त मुकेश कुमार आहूजा ने शिरक्त की। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मेले के दौरान लोगों को अधिक देर तक एक स्थान पर एकत्र नहीं होेने दिया जाएगा। माता के दर्शन के बाद लोग सीधे अपने घर लौटें इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेले में मनोरंजन की सभी गतिविधियां रहेंगी बंद
नवरात्र मेले के दौरान मनसा देवी मंदिर में मनोरंजन की सभी गतिविधियों को बंद करने का निर्णय लिया गया है। मेला परिसर में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने के साथ स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई जाएगी। मेले में कानूनी जागरूकता शिविर भी लगाया जाएगा। इस दौरान शोभायात्रा भी नहीं निकालने का निर्णय लिया गया है।


सफाई पर रहेगा पूरा फोकस
बैठक की खास विशेषता यह रही कि मेला परिसर में संपूर्ण सफाई व्यवस्था पर विशेष बल देने का निर्णय लिया गया है। लोगोेें को बार-बार हाथ धोने के लिए जागरूक किया जाएगा। बैठक में माता मनसा देवी बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एमएस यादव, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, सिविल सर्जन डॉ. सर्वजीत कौर, सदस्य शारदा प्रजापत, एसडीओ राकेश आहूजा सहित कई अधिकारी और बोर्ड के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed