{"_id":"5f9b286a8ebc3ec5f12527d2","slug":"corona-s-rt-pcr-test-will-be-in-900-antigen-test-500-panchkula-news-pkl392548217","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में और सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट, 900 रुपये में आरटी-पीसीआर और 500 में होगा एंटीजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में और सस्ता हुआ कोरोना टेस्ट, 900 रुपये में आरटी-पीसीआर और 500 में होगा एंटीजन
Fri, 30 Oct 2020 02:09 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा में प्राइवेट लैब कोरोना टेस्ट के मनमाने दाम नहीं वसूल सकेंगी। सरकार ने विशेषज्ञों की राय व जनहित के मद्देनजर टेस्ट के रेट एक बार फिर नए सिरे से तय किए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा ने बताया कि आरटी-पीसीआर टेस्ट अब 900 रुपये में होगा व रैपिड एंटीजन टेस्ट 500 रुपये में करना होगा।
विज्ञापन
आरटी-पीसीआर टेस्ट के रेट अभी तक 1200 रुपये व एंटीजन टेस्ट के 650 रुपये थे। नए रेट तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं। इन रेट से अधिक राशि वसूलने वाली निजी लेबोरेटरी पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी कार्रवाई करेगा। आईपीसी की धारा 188 के तहत जुर्माना भी लगाया जाएगा। अरोड़ा ने कहा कि अगर कोई भी निजी लैब तय से अधिक दाम वसूलती है तो तुरंत साक्ष्यों के साथ स्वास्थ्य विभाग को शिकायत करें।
विज्ञापन