फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Not a single patient of Corona came to Panchkula, till date 376 have died

कोरोना : पंचकूला में नहीं आया कोरोना का एक भी मरीज, आज तक 376 की हो चुकी है मौत

Sun, 25 Jul 2021 02:24 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Corona: Not a single patient of Corona came to Panchkula, till date 376 have died
पंचकूला। जिले में कोरोना की दूसरी लहर के बाद एक बार फिर से जिले में कोरोना का कोई मामला सामने नहीं आया है। कोरोना का रिकवरी रेट 98.75 फीसदी पहुंच गया है। अब जिले में कोरोना के सक्रिय मामले सिर्फ पांच रह गए हैं। जिले में कोरोना के इस नए समीकरण ने जिला स्वास्थ्य विभाग को काफी उत्साहित कर दिया है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाना और सामाजिक दूरी काफी आवश्यक है।
विज्ञापन

इसका जनता जितना ध्यान रखेगी उतना ही लाभ मिलेगा। अब तक जिले में कोरोना के कारण 376 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण से जिले में 40306 लोग प्रभावित हुए हैं। इसमें से पंचकूला के 30635 लोग शामिल हैं। कोरोना संक्रमण से रिकवर करने वालों की संख्या अब 30254 हो चुकी है। सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण से जिले में कोई मामला नहीं आया है। उन्होंने कहा कि शनिवार को जिले में 1006 लोगों के सैंपल लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed