{"_id":"6075f8128ebc3ee65332abd6","slug":"corona-infection-reaches-highest-level-in-haryana-panchkula-news-pkl4102789128","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ रहा कोरोना : 3845 नए पॉजिटिव मिले, 16 मरीजों की मौत, अब तक 28 लाख को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में रिकॉर्ड तोड़ रहा कोरोना : 3845 नए पॉजिटिव मिले, 16 मरीजों की मौत, अब तक 28 लाख को लगा टीका
Wed, 14 Apr 2021 01:29 AM IST
पंचकुला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 01:29 AM IST
सार
मंगलवार को आए नए केसों में सबसे अधिक गुरुग्राम में 998, फरीदाबाद 417, करनाल 324, पानीपत 227, पंचकूला 278, फतेहाबाद 204, कुरुक्षेत्र 143, यमुनानगर 174, जींद 115, अंबाला 137 और सोनीपत में 246 संक्रमण के नए केस मिले हैं। इसके अलावा शेष जिलो में 100 से नीचे केस हैं। जिन जिलों में पहले केस नही मिल रहे थे, वहां भी 10 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना संक्रमण अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। एक दिन में अब तक के सबसे अधिक 3845 नए केस मिले हैं, जबकि 16 मरीजों की मौत हो गई। वहीं एक्टिव केसों की संख्या भी रिकॉर्ड 24207 तक पहुंच गई है। सबसे गंभीर बात यह है की रिकवरी दर घटकर 91.53 फीसदी और गंभीर मरीजों का आंकड़ा 300 पार कर 316 तक पहुंच गया। इस समय 259 ऑक्सीजन और 57 वेंटिलेटर सपोर्ट पर हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों में सबसे अधिक विद्यार्थी, शिक्षक, किसान समेत घरेलू महिलाएं और कर्मचारी शामिल हैं। मृतकों में करनाल में सबसे अधिक 3, फतेहाबाद में 2 और गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर, सिरसा, महेंद्रगढ़ व भिवानी में एक- एक मरीज की मौत हुई है। अब तक कुल 3298 मरीजो की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
मंगलवार को आए नए केसों में सबसे अधिक गुरुग्राम में 998, फरीदाबाद 417, करनाल 324, पानीपत 227, पंचकूला 278, फतेहाबाद 204, कुरुक्षेत्र 143, यमुनानगर 174, जींद 115, अंबाला 137 और सोनीपत में 246 संक्रमण के नए केस मिले हैं। इसके अलावा शेष जिलो में 100 से नीचे केस हैं। जिन जिलों में पहले केस नही मिल रहे थे, वहां भी 10 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
घबराने की जरूरत नहीं, पर्याप्त संख्या में बेड: डॉ उषा गुप्ता
स्वास्थ्य विभाग की निदेशक डॉ उषा गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में कोविड मरीजों के लिए पर्याप्त बेड हैं। किसी को घबराने की जरूरत नहीं है। जहां केस बढ़ रहे हैं, वहां निगरानी और टीकाकरण बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में कोविड मरीजो के लिए 9068 बेड आरक्षित हैं। इनमे 304 मरीज दाखिल हैं।
कोरोना पॉजिटव 17356 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने कहा कि जनता कोविड नियमों का पालन जरूर करें। मंगलवार को 2109 मरीजो को डिस्चार्ज किया गया। 144827 को पहली और 24001 को दूसरी डोज का इंजेक्शन दिया गया। अब तक कुल 2810210 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।