फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: infection increasing at the rate of 7.03 percent in the district

कोरोना : जिले में 7.03 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा संक्रमण

Wed, 05 Apr 2023 01:39 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 01:39 AM IST
विज्ञापन
Corona: infection increasing at the rate of 7.03 percent in the district
माई सिटी रिपोर्टर पंचकूला। जिले में कोरोना का संक्रमण 7.03 प्रतिशत से बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। प्रदेश में तीसरे स्थान पर रहने के कारण जिला हॉटस्पाट की तरफ अग्रसर होता जा रहा है। सरकार की गाइड लाइन के अनुसार खांसी, बुखार और जुकाम के अलावा ऑपरेशन से पहले टेस्ट कराने के आदेश से अस्पताल में टेस्ट कराने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही है। मंगलवार को जिले में 30 जबकि ट्राइसिटी में 81 नए लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें 25 बीमार पंचकूला के हैं, जबकि पांच मामले बाहरी जिलों और प्रदेशों से हैं। इसके अलावा चंडीगढ़ के 29 और मोहाली में 22 संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा ट्राइसिटी में लोग 340 हैं। उधर नागरिक अस्पताल में ऑपरेशन से पहले कोरोना का टेस्ट कराने वालों को 24 घंटे का इंतजार करना पड़ रहा है। पंचकूला सिविल अस्पताल सेक्टर-6 की सीएमओ मुक्ता कुमार ने बताया कि केस बढ़ने के कारण अब अस्पताल में भर्ती होने वाले खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों का कोरोना टेस्ट जरूरी किया गया है। अस्पताल में ऑपरेशन, डिलीवरी में भी कोरोना का टेस्ट जरूरी हो गया है। सभी ऑपरेशन के फिटनेस टेस्ट में अब कोरेाना टेस्ट किया जाएगा। कोरोना टेस्ट होने के बाद इलाज होगा शुरू
विज्ञापन


इमरजेंसी में इलाज के लिए आए थे। बुखार की दवाई देने के साथ कोरोना का टेस्ट करने के लिए कहा है। कोरोना टेस्ट के बाद अन्य दवाएं लिखने की बात कही है। वहीं अस्पताल में भर्ती किया गया है। -रोशन कुमार, मरीज, सेक्टर-6 सिविल अस्पताल
विज्ञापन


इलाज के लिए सिविल अस्पताल सुबह आए। दो दिन से सिर में दर्द के साथ बुखार था। दो दिन से नींद नहीं आई। डॉक्टरों ने भर्ती करने के साथ कोरोना टेस्ट को कहा है। रिपोर्ट आने के बाद दवा का इलाज शुरू करने को कहा है। रिपोर्ट के लिए 24 घंटे का इंतजार दोबारा शुरू हो गया है। - सुरजीत, मरीज, सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के मामले लगातार बढ़ने के बाद मरीजों का इलाज किया जा रहा है। अब टेस्ट जरूरी किया गया है। इसके लिए मरीजों की रिपोर्ट जल्द आए। इसके लिए भी लैब में सैंपल ज्यादा लिए जाएंगे। वहीं फ्लू ओपीडी भी शुरू की गई है। - डॉ. मुक्ता कुमार, सीएमओ, पंचकूला सिविल अस्पताल, सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed