फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona infection: every fourth person infected, revealed by the sample taken by the district health department, every tenth person was suffering before

कोरोना का संक्रमण : हर चौथा व्यक्ति संक्रमित, जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिए सैंपल से हो रहा खुलासा, पहले हर दसवां व्यक्ति था पीड़ित

Sun, 09 May 2021 01:22 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Corona infection: every fourth person infected, revealed by the sample taken by the district health department, every tenth person was suffering before
पंचकूला। जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। पंचकूला में लिए जाने वालेे कोरोना के सैंपल और कोरोना संक्रमित होने वालों का आंकड़ा देखें तो औसतन हर चौथा या पांचवां व्यक्ति संक्रमित पाया जा रहा है। इतना ही नहीं, अब तक जिले में कोरोना संक्रमण के आंकड़ों और अब तक लिए सैंपलिंग को देखें तो पहले यह आंकड़ा हर दसवें व्यक्ति तक ही सीमित था।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. जसजीत कौर के अनुसार कोरोना की जांच के लिए तेजी से सैंपलिंग की जा रही है। प्रतिदिन दो हजार से ज्यादा सैंपलिंग की जा रही है। पहले यही सैंपलिंग एक हजार तक थी। जिले के एक डॉक्टर के अनुसार जिले में बुखार और उच्च रक्तचाप के साथ ही डायबिटिक मरीज ज्यादा हैं। इसके साथ ही सीने में जकड़न के मामले भी काफी ज्यादा आ रहे हैं।
विज्ञापन

सैनिटाइजर से हाथ जरूर धोएं
जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि संक्रमण रोकने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का प्रयोग जरूर करें। इसके साथ ही दिन में साबुन से हाथ जरूर धोएं। इससे भी संक्रमण रोकने में काफी ज्यादा मदद मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुटीन में टेस्ट कोरोना संक्रमित पंचकूला के संक्रमित
7 मई 2296 593 361
6 मई 2606 629 523
5 मई 2514 580 394
4 मई 2200 736 654
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed