फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Panchkula News ›   Corona: Guidelines issued, but people did not wear masks

कोरोना : गाइडलाइन जारी, लेकिन लोगों ने नहीं लगाया मास्क

Wed, 27 Dec 2023 01:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Corona: Guidelines issued, but people did not wear masks
ओपीडी, गायनी सहित सभी वार्डों और पंजीकरण काउंटर पर लगी रही भीड़
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पंचकूला। सेक्टर-6 सिविल अस्पताल ने कोरोना का नया वेरिएंट जेएन.1 सामने आने पर गाइडलाइन तो जारी कर दी है, लेकिन इसका पालन नहीं हो रहा है। दो दिन अवकाश के बाद मंगलवार को जब सेक्टर-6 सिविल अस्पताल की ओपीडी खुली तो किसी ने भी मास्क नहीं पहन रखा था।
अस्पताल प्रशासन ज्यादा पीड़ितों की जांच तो कर रहा है, लेकिन गाइडलाइन पर अमल नहीं करने से संक्रमण बढ़ने की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता। अमर उजाला ने मंगलवार को अस्पताल जाकर देखा तो गाइडलाइन का कहीं कोई असर नजर नहीं आया। अस्पताल प्रशासन मरीजों और उनके परिजनों को अलर्ट करते जरूर नजर आया, लेकिन उसका भी किसी पर कोई प्रभाव पड़ता नजर नहीं आया। सभी ओपीडी, पंजीकरण काउंटर पर भारी भीड़ देखने को मिली। किसी ने भी मास्क नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन

ओपीडी, पंजीकरण काउंटर के बाहर नहीं किसी को परवाह
सुबह 11 बजे सेक्टर-6 सिविल अस्पताल में इलाज के लिए करीब साढ़े चार हजार मरीज पहुंचे थे। पंजीकरण काउंटर पर लोगों ने मास्क नहीं पहना था। कर्मचारियों द्वारा घोषणा करने के बावजूद हालात जस के तस बने रहे। मंगलवार को इमरजेंसी, एमडी मेडिसिन, टीबी रोग, पीडियाट्रिक ओपीडी, गायनी, ईएनटी साइकेट्रिस्ट सहित अन्य ओपीडी के सामने मरीजों की लंबी लाइनें लगी रहीं। यहां गाइडलाइन की धज्जियां उड़ती नजर आई। वहीं एमडी मेडिसिन की ओपीडी में सबसे अधिक खांसी, जुकाम, बुखार के मरीजों की संख्या थी। इसके अलावा ईएनटी की ओपीडी में भी मरीजों की संख्या काफी अधिक रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना के 25 सैंपल लिए
सिविल अस्पताल सेक्टर-6 में मंगलवार को खांसी, बुखार और जुकाम के सबसे अधिक मरीज पहुंचे। इस दौरान वहां पर कोरोना के 25 सैंपल लिए गए। एक सप्ताह में 50 सैंपलों की जांच की गई है। अभी तक कोई भी संक्रमित नहीं मिला है। सिविल अस्पताल की सीएमओ डॉ. मुक्ता कुमार ने बताया कि गाइडलाइन जारी की गई है। इसके लिए अलाउंस भी करवाया जा रहा है।


डॉक्टरों की सलाह पर खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों का कोरोना टेस्ट किया जा रहा है। इसे लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। अभी तक नए वैरिएंट के एक भी केस सामने नहीं आए हैं। मास्क लगाने के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। - डॉ. उमेश मोदी, पीएमओ, सिविल अस्पताल सेक्टर-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed